फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   possibility of rain in Bareilly for next three days

Bareilly Weather: जून के दो सप्ताह में सामान्य से 130 मिमी ज्यादा हुई बारिश, अंतिम तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 27 Jun 2025 01:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

बरेली में इस बार जून के दो सप्ताह में सामान्य से अधिक बारिश हुई, लेकिन गर्मी और उमस से लोगों का राहत नहीं मिल सकी। जून के आखिरी तीन दिनों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। 

विज्ञापन
possibility of rain in Bareilly for next three days
जून के आखिरी तीन दिनों में हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्री-मानसून की पहली बारिश ने 12 साल बाद महज चार घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड बनाया। अब मानसून का दौर शुरू होने के दो सप्ताह में ही सामान्य से 130 मिमी ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बनाया है। विशेषज्ञ ने मौसम का मिजाज वर्ष 2013 के सापेक्ष बताया है। शनिवार से फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2013 जून में 409.8 मिमी बारिश हुई थी। फिर 2015 में 247.7 मिमी बारिश हुई थी। शेष वर्षों में 20 से 195 मिमी तक ही बारिश हुई। जिसका औसत 119 मिमी रहा, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह 10.8 मिमी बारिश के बाद अबकी साल 13 दिन में 251 मिमी बारिश हो चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं, जून माह में तापमान महज दो दिन ही 40 के पार पहुंचा। बीते 12 वर्षों में हर साल आठ से दस दिन तक लोगों ने 40 डिग्री का पार रहा था। वर्ष 2019 में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मां की नौकरी हड़पने के लिए किया खेल तो फंसा बेटा, मरने से 12 घंटे पहले बनवा लिया मौत का प्रमाणपत्र

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बारिश से तर धरा और वातावरण में सौ फीसदी नमी का धूप से संपर्क होने पर उष्मीय विकिरण से बेतहाशा उमस सता रही है। बीते दो दिनों से भीषण गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। जून के आखिरी तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं।  

पिछले वर्षों में कब कितनी हुई बारिश
वर्ष 2024 में 160.2 मिमी, 2023 में 183.7 मिमी, 2022 में 121.8, 2021 में 195.1, 2020 में 112.4, 2019 में 47.6, 2018 में 62.6, 2017 में 23.8, 2016 में 119.3, 2015 में 247.7, 2014 में 26.1 मिमी बारिश हुई थी। बारिश के आल टाइम रिकॉर्ड पर गौर करें तो वर्ष 1981 से 2024 तक औसतन 140 मिमी बारिश हुई है। 2025 में अभी चार दिन शेष हैं। अनुकूल माहौल बनने पर तीन सौ मिमी से ज्यादा बारिश के आसार हैं।

पिछले सप्ताह का तापमान
तिथि       अधिकतम      न्यूनतम
26 जून       36.0          27.9
25 जून       32.3          26.8
24 जून       35.1          26.3
23 जून       34.2          26.9
22 जून       33.3          29.2
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed