फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   politics bjp

फटकार का दिखावा छोड़ खुद सीएम बनें मुलायम

Sat, 07 Feb 2015 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 07 Feb 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
politics bjp

विज्ञापन
भारत सेवा ट्रस्ट पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री की मिस्टर क्लीन की छवि दागदार हो गई है। बसपा भी सरकार की शरणागत हो गई है ताकि उसकी पत्रावलियों दबी रहें। उन्होंने लोकायुक्त को हटाने की साजिश रचे जाने का अंदेशा जताया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य में लगातार गिरावट होने के बाद भी विभिन्न राज्य सरकारें माल भाड़ा और यात्री किराए में कमी नहीं कर रहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को ईंधन मूल्य में कमी-बेसी के सापेक्ष किराया दर में कमी-बेसी का फार्मूला अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष 2017 या कभी भी होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है।

लोकसभा चुनाव में मिले तीन करोड़ 43 लाख 53 हजार 179 वोटों में से दो लाख को सदस्य बनाने के लक्ष्य पर काम जारी है। प्रदेश के 1.40 बूथ में से 20 हजार बूथों पर पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है और अन्य 20 हजार पर सदस्य संख्या 50 से कम है। इन बूथों में से ज्यादातर में सदस्य बनाने के लिए एक हजार विशेष कार्यकर्त्ताओं की टोली अभियान में उतारी जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, बहोरन लाल मौर्य, गुलशन आनंद, आदेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed