फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

कई मस्जिदों के बाहर भी हुआ प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
political
अहसन मियां बोले- आंदोलन में बदल चुका है हमारा एहतेजाज
विज्ञापन

बरेली। शहर भर में जुमे की नमाज अदा करने के बाद कई मस्जिदों के बाहर भी सीएए के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी के आह्वान पर किया गया। इसमें खासतौर से दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद, किला की शाही जामा मस्जिद, जसोली की पीरा शाह मस्जिद आदि पर प्रदर्शन करते हुए काला कानून वापस लो, संविधान विरोधी कानून वापस लो के नारे लगाए। इस मौके पर दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां ने रजा मस्जिद पर अपने संबोधन में कहा कि हमारा यह एहतेजाज आंदोलन में बदल चुका है। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक संविधान विरोधी कानून को हुकूमत वापस नहीं ले लेती। अपील की- यह मुल्क हमारा है, मुल्क की संपत्ति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचाएं। अमन में खलल न डालें। अमन-ओ-अमान के साथ मुसलमान अपना आंदोलन जारी रखें। हमारा विरोध सिर्फ काले कानून के खिलाफ है न कि पुलिस प्रशासन या मीडिया के। प्रदर्शन में मंजरे इस्लाम के तुलबा, मुदर्रिस, उलमा और टीटीएस के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद इन लोगों ने कादरी हाउस तक मार्च किया। इसमें टीटीएस के नासिर कुरैशी, शाहिद खां नूरी, अजमल नूरी, औरंगजेब खां, ताहिर अल्वी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed