{"_id":"5df7decd8ebc3e8808338dab","slug":"political-bareilly-news-bly388295132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम के खिलाफ दर्ज करें देशद्रोह का केस, एसीएम सेकेंड को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम के खिलाफ दर्ज करें देशद्रोह का केस, एसीएम सेकेंड को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नागरिक संशोधन कानून पर भड़काऊ पोस्ट डालकर लोगों को बरगलाने वाले इमाम मौलाना राहत कादरी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की गई है। बजरंगी लाल जनकल्याण सेवा समिति ने सोमवार को एसीएम सेकेंड को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में इमाम के मिनी बाईपास स्थित इस्लामिक लर्निंग सेंटर को बंद कराने और उनके बांग्लादेश से संबंधों की जांच करने की मांग की गई है। कहा गया है कि इमाम इस्लामिक लर्निंग सेंटर की आड़ में देश विरोधी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर धर्म विशेष के लोगों को उकसा रहे हैं। गौरतलब है कि शाहजहांपुर के रहने वाले मौलाना राहत को इसी साल के मार्च में इज्जतनगर क्षेत्र के महलऊ की मस्जिद में इमाम के पद पर रखा गया है। हाल में नागरिकता कानून पर भड़काऊ पोस्ट डालने के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, लेकिन देर शाम मुचलके पर छोड़ दिया गया। बताते हैं कि मौलाना तीन बार बांग्लादेश की यात्रा कर चुका है। पुलिस उनके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है।