फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

खुफिया अलर्ट-  अयोध्या के प्रति प्रेम का प्रदर्शन बिगाड़ सकता है शहर की फिजा

Sat, 16 Nov 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राजनीतिक रोटियां न सेंके जाने की तमाम हिदायतों के बावजूद लोग बाज नहीं आए। शहर की राजनीति में एक नेता के तौर पर स्थापित होने की संभावनाएं तलाश रहे शख्स ने तमाम जगह ऐसे होर्डिंग और बैनर लगवा दिए हैं, जिनकी वजह से खुफिया विभाग को माहौल बिगड़ने का अंदेशा है। खुफिया विभाग ने शासन के साथ जिले के उच्चाधिकारियों को इस बारे में रिपोर्ट भेजी है। सूत्रों के मुताबिक शहर में लगवाए गए ये होर्डिंग हटवाने के साथ प्रशासन जल्द ही इस नेता पर भी कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण पर अपना फैसला सुनाने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही राजनीतिक दलों को कई हिदायतें दी थीं। इसके बाद केंद्र और यूपी सरकार की ओर से भी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ अपनी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए भी गाइड लाइन जारी की थी, जिसमें विधायकों-सांसदों समेत सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई बयान जारी न करने की हिदायत के साथ फैसला आने के बाद किसी तरह का जश्न या प्रदर्शन करने पर कड़ी पाबंदी लगाई गई थी। इस सख्ती का नतीजा यह हुआ कि अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने के बाद कहीं कोई हलचल नहीं हुई। कुछ आम लोगों ने जरूर छोटी-मोटी प्रतिक्रिया जताई लेकिन राजनीतिक दलों से लोग इस फैसले पर पूरी तरह खामोश रहे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के चार दिन बाद शहर के भाजपा से जुड़े एक नेता ने कई स्थानों बैनर और होर्डिंग लगाकर खुफिया विभाग की नींद उड़ा दी है। खुफिया विभाग ने शासन और उच्चाधिकारियों को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर ‘जय श्रीराम’ के नारे वाले होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। इस प्रचार सामग्री में अयोध्या में प्रस्तावित भव्य श्रीराम मंदिर के चित्र, श्रीरामचंद्र का धनुष-बाण लिए हुए तस्वीर के साथ ही विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल, महंत अवेद्यनाथ, महंत रामचंद्र परमहंस, प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के फोटो भी छपे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया अफसरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शहर का माहौल अभी तक शांत है, इस प्रचार सामग्री पर भी अभी तक किसी ने कोई आपत्ति नहीं की है, लेकिन भविष्य में इस प्रचार सामग्री पर विरोध किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इससे शहर का माहौल भी खराब हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक अफसरों ने खुफिया विभाग की इस रिपोर्ट को काफी गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन होर्डिंग और बैनर को हटवाकर उन्हें लगवाने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

पुराना शहर छोड़ सारे शहर में लगाए होर्डिंग
भाजपा नेता ने ये होर्डिंग और बैनर पुराना शहर के इलाकों को छोड़कर बाकी लगभग पूरे शहर में लगवाए हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नावल्टी चौराहा, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, श्यामगंज, कालीबाड़ी, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, प्रेमनगर, सेटेलाइट आदि तमाम इलाकों में ये होर्डिंग बैनर लगे हैं।


खुफिया रिपोर्ट में शहर के सौहार्द की सराहना
खुफिया विभाग की रिपोर्ट में शहर के सौहार्द भरे माहौल की भी सराहना की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद शहर में कहीं कोई प्रतिक्रिया नहीं हुआ। शहर के लोगों ने जिस तरह सद्भाव और सौहार्द दिखाया, वह अपने आपमें मिसाल है लेकिन अब लगवाए गए ये बैनर-होर्डिंग आशंका पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed