{"_id":"5da8cf658ebc3e93d33e7c07","slug":"political-bareilly-news-bly3806254105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉबलिंचिंग रोकने को बने कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉबलिंचिंग रोकने को बने कानून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सिटी स्टेशन रोड के एक शादी हाल में रजा एक्शन कमेटी की बैठक में आला हजरत और अमीने शरीयत के उर्स में आने वाले जायरीन की सुविधाओं पर चर्चा की गई।
बैठक की सरपरस्ती करते हुए कमेटी के उपाध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि मॉबलिंचिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए हुकूमत कड़े कानून बनाए। साथ ही कश्मीर को देश का अभिन्न हिस्सा बताते हुए वहां के नागरिकों की परेशानियों को दूर करने की मांग भी उठाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उर्स के मौके पर आने वाले जायरीन को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कमेटी के लोगों को मुस्तैद रहने की जरूरत है। उनके ठहरने, खाने-पीने के माकूल इंतजाम किए जाएं। इस मौके पर हाफिज इमरान रजा बरकाती, अब्दुल हलीम खान, हनीफ रजा, जाबिर अली, अब्दुल लतीफ कुरैशी, सईद सिबतैनी, मौलाना सैफुर्रजा, मौलाना अफजालुल कादरी आदि मौजूद रहे।