फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

बृज क्षेत्र के पांच हजार बूथों पर अब जीत का लक्ष्य

Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास से रूबरू कराया और आगामी कार्य योजना के तहत बृज क्षेत्र के करीब पांच हजार बूथों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया।
विज्ञापन

कुदेशिया फाटक के पास बरातघर में भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन तृतीय सत्र में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने वैचारिक अधिष्ठान विषय में पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया। चतुर्थ सत्र में राणा प्रताप सिंह ने नये भारत के निर्माण में भाजपा पदाधिकारियों की भूमिका समझाई। पंचम सत्र में हर्षवर्धन आर्य ने भाजपा के नए आयाम विषय पर विचार रखे। कहा- कार्यकर्ताओं को राष्ट्र भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने आगामी कार्य योजना बताई। कहा- बृज क्षेत्र में 26691 बूथ हैं, इनमें से 21000 बूथों पर हमारी विजय हुई है। अब बाकी 5000 से अधिक बूथों को जीतने का लक्ष्य है। इसके लिए 15 अगस्त से व्यक्तिगत सदस्यता शुरू होगी। इस दौरान गुलशन आनंद, प्रभु दयाल लोधी, अनिल शर्मा, अनुराधा खंडेलवाल, अमित उपाध्याय, अधीर सक्सेना, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला संगठन का कार्यक्रम इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में हुआ। यहां के सत्रों को जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, दुर्विजय सिंह शाक्य, रामगोपाल मिश्रा, महाराज सिंह ने संबोधित किया। इन सत्रों में मेयर उमेश गौतम, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed