फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policemen including SSP will be honored

Bareilly News: एसएसपी समेत पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Fri, 26 Jan 2024 03:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 26 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Policemen including SSP will be honored
बरेली। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को सम्मानित किए जाएंगे। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को डीजीपी का प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे शुरू होने वाली परेड में एडीजी और आईजी सभी को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

2012 बैच के आईपीएस अधिकारी एसएसपी घुले को पिछले वर्ष सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में बवाल के बाद तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी की जगह उन्हें भेजा गया था। उन्होंने प्रदेश में पहली बार दो स्मैक तस्करों पर पिट एनडीपीएस एक्ट लगाकर उल्लेखनीय काम किया।
विज्ञापन

एसटीएफ के सीओ को प्रशंसा चिह्न, इंस्पेक्टर को प्रशस्तिपत्र
बरेली एसटीएफ यूनिट के प्रभारी सीओ अब्दुल कादिर को डीजीपी के प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) के लिए चुना गया है। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल कादिर वर्ष 2008 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। बरेली एसटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को मुख्यमंत्री का प्रशस्तिपत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली निवासी एडीजी मोहित अग्रवाल को प्रशस्तिपत्र
फरीदपुर के मूल निवासी व शहर के ग्रेटर ग्रीन पार्क में रहने वाले एडीजी (एटीएस) मोहित अग्रवाल को डीजी का प्रशस्तिपत्र मिलेगा। यह सम्मान उन्हें प्रदेश में ऑपरेशन कॉन्विक्शन के नोडल अधिकारी के रूप में सराहनीय कार्य करने पर लखनऊ मेें मिलेगा।

इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर तुलसी ठाकुर को उत्कृष्ट सेवा पद
अभी तक बरेली में तैनात रहीं इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर तुलसी ठाकुर फिलहाल लखनऊ में तैनात हैं। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उत्कृष्ट सेवा पदक लखनऊ में दिया जाएगा है। तुलसी के पति एसपी सिंह भी प्रेमनगर समेत कई थानों में इंस्पेक्टर रहकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। दोनों शहर की आशीष रॉयल पार्क कॉलोनी में रहते हैं।


इनको भी मिलेगा सम्मान
दरोगा राम सुमिरन सिंह को राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा। इंस्पेक्टर मदन मोहन, अमर सिंह व सुरेंद्र कटियार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, महिला इंस्पेक्टर लोकेश को उत्कृष्ट सेवा पदक और हेड कांस्टेबल लोकेंद्र कुमार को डीजी का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) दिया जाएगा। बरेली रेंज आईजी कार्यालय के इंस्पेक्टर गोपनीय पद पर तैनात मोहम्मद शोएब को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, दरोगा मिलाप सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यवीर राणा, अनीस अहमद और आरक्षी चालक रामविलास को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिला है। पीएसी के गुल्म नायक जयप्रकाश शर्मा को सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed