फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will take selected constables to Lucknow in 35 buses appointment letters will be given

आरक्षी भर्ती: बरेली रेंज से 35 बसों से 1488 चयनित सिपाहियों को लखनऊ लेकर जाएगी पुलिस, दिए जाएंगे नियुक्तिपत्र

Thu, 12 Jun 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 05:14 PM IST
सार

रेंज के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत से 1,488 अभ्यर्थियों को 35 बसों से 15 जून को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। उनके साथ चारों जिलों से चार सीओ भी जाएंगे। 

विज्ञापन
Police will take selected constables to Lucknow in 35 buses appointment letters will be given
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 16 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में नियुक्तिपत्र दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री 1,240 पुरुष और 248 महिला अभ्यर्थियों को यह नियुक्तिपत्र सौपेंगे। अभ्यर्थियों को लखनऊ ले जाने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। रेंज के बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत से 1,488 अभ्यर्थियों को 35 बसों से 15 जून को लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। उनके साथ चारों जिलों से चार सीओ भी जाएंगे। 
विज्ञापन


इकाना स्टेडियम में होगा कार्यक्रम 
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि 16 जून को इकाना स्टेडियम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र देंगे। पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा, खान-पान, ठहराव और आवागमन के लिए अधिक सतर्कता बरती जाए। साथ ही सुरक्षा के लिए महिला अभ्यर्थियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई असुविधा या असुरक्षा होने पर स्थानीय महिला हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है। यह सक्रिय रहेगी। बरेली में एसपी ट्रैफिक अकमल खान, बदायूं व शाहजहांपुर में एसपी देहात और पीलीभीत में एएसपी बतौर नोडल अधिकारी अभ्यर्थियों की बसों, उसके ठहराव, खानपान और शौचालय आदि सुविधाओं की व्यवस्था करेंगे। 
Trending Videos

बरेली और शाहजहांपुर में स्टॉपेज 
मेरठ, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए फरीदपुर और शाहजहांपुर में दो स्थानों पर बसों के स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं। वहां एक दिन रुककर लखनऊ प्रस्थान करेंगे। उनके ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। 

चार जिलों से कुल 1,488 अभ्यर्थी होंगे रवाना
जिला               कुल अभ्यर्थी - पुरुष-महिला
बरेली              612             -  502-110
बदायूं              458             -  383-75
शाहजहांपुर       261             -  232-29
पीलीभीत         157             -  123-34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed