{"_id":"619aa6b5bb115f2af2638a3b","slug":"police-will-take-possession-of-50-crore-property-of-smack-smuggler-pradhan-today-bareilly-news-bly466790571","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्कर प्रधान की 50 करोड़ की संपत्ति पर आज कब्जा लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्कर प्रधान की 50 करोड़ की संपत्ति पर आज कब्जा लेगी पुलिस
विज्ञापन
पढेरा प्रधान की कोठी।
सफेमा के तहत फ्रीज की गई है संपत्ति, न होगी बिक्री और न ही मिलेगा लोन
घर में रह रहा है प्रधान का परिवार, आज बेदखल कर पुलिस लगाएगी सील
बरेली/फरीदपुर। स्मैक तस्करी में पकड़े गए फरीदपुर के गांव पढ़ेरा के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे और उसके परिवार की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति सफेमा के तहत फ्रीज कर दी गई है। पुलिस टीम सोमवार को इस पूरी संपत्ति पर नोटिस चस्पा करके कब्जे में लेने की कार्रवाई करेगी। वहीं, घर में मौजूद प्रधान के परिवार वालों को वहां से बेदखल कर उस पर भी सील लगा दी जाएगी।
फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर थाने की पुलिस ने 17 अगस्त को पढ़ेरा गांव में दबिश देकर वहां के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे और उसके भतीजे को 20 किलोग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। वे दोनों स्मैक की खेप लेकर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। पूछताछ में प्रधान ने स्वीकार किया कि वह पिछले छह साल से इस धंधे में लिप्त है। उसके साथ परिवार के कुछ अन्य लोग भी इस धंधे में लगे हुए हैं। इस पर पुलिस ने उसके भाई सलीम और दोनों पत्नी कामिनी और तरीकत बेगम समेत कई को मुकदमे में नामजद कर दिया। साथ ही सफेमा के तहत उसकी संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिसकी अनुमति मिल गई है। अब सोमवार को इस संपत्ति पर नोटिस लगाकर उस पर कब्जा लेने की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे मिलने के बाद शहीद खान की दोनों पत्नियां गांव पहुंच गई हैं। पुलिस का कहना है कि सोमवार को उन्हें घर से निकालकर उसे सील कर दिया जाएगा।
प्रदेश में पहली बार हुई इतनी बड़ी कार्रवाई
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश में सफेमा के तहत पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। फ्रीज होने वाली संपत्ति कस्बा फरीदपुर, टिसुआ और गांव पढ़ेरा में है। इसमें 33.8 करोड़ रुपये के मकान, व्यावसायिक काम्प्लेक्स व प्लॉट, 16.4 करोड़ रुपये की कृषि भूमि और 35.81 लाख रुपये बैंक खातों व एलआईसी में फ्रीज किए गए हैं।
विज्ञापन
जेल से निकलना होगा मुश्किल पिट एनडीपीएस की प्रक्रिया शुरू
स्मैक तस्करी के मामले में शहीद खां को जेल में ही बंद रखने के लिए भी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत स्मैक तस्करी में लगातार लिप्त रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। प्रधान के खिलाफ भी पिट एनडीपीएस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी देहात ने बताया कि इसके लिए शासन से अनुमति ली जा रही है। इसके बाद वह कम से कम एक साल तक जेल से बाहर नहीं निकल सकेगा।
निरस्त कराए जाएंगे लाइसेंस, भेजी रिपोर्ट
पुलिस जांच में शहीद खान के पास रिवॉल्वर व राइफल, उसके भाई सलीम के पास राइफल और पार्टनर फैयाज के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस होने की बात सामने आई है। सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र के मुताबिक इन लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है।
गैंगस्टर के तहत जब्त होगी तैमूर उर्फ भोला की संपत्ति
फरीदपुर के गांव बेहरा के स्मैक तस्कर तैमूर उर्फ भोला की संपत्ति जब्त करने की भी प्रक्रिया चल रही है। उस पर स्मैक तस्करी के अलावा गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। अब तक पुलिस उसकी करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। भोला भी लंबे समय से स्मैक तस्करी में लिप्त है और आज तक बरेली पुलिस के हाथ नहीं आया। पिछले दिनों दिल्ली की नारकोटिक्स सेल ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। अब पुलिस उसे बी वारंट पर दिल्ली से लाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।