फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Police Recruitment Exam do not come for the exam wearing jewellery and watch

सिपाही भर्ती परीक्षा: जेवर और घड़ी पहनकर न आएं अभ्यर्थी, इन बातों पर जरूर रखें ध्यान

Fri, 23 Aug 2024 12:49 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 12:49 PM IST
सार

बरेली में एसपी यातायात शिवराज को पुलिस विभाग की ओर से परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें बरेली कॉलेज में पांच और रुहेलखंड विवि में तीन परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन
UP Police Recruitment Exam do not come for the exam wearing jewellery and watch
UP Constable Recruitment Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्ती बरती जा रही है। परीक्षार्थियों को केंद्र पर ढाई घंटा पहले पहुंचना होगा। आधा घंटा पहले सभी केंद्रों के गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बरेली में एसपी यातायात शिवराज को पुलिस विभाग की ओर से परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें बरेली कॉलेज में पांच और रुहेलखंड विवि में तीन परीक्षा केंद्र शामिल हैं। शुक्रवार को 13,032 परीक्षार्थी पहली और इतने ही दूसरी पाली में परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन


पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से होगी। यहां सुबह 7:30 बजे से परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। 9:30 बजे केंद्रों के गेट बंद हो जाएंगे।  दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे होगी। ढाई बजे केंद्रों के गेट बंद हो जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे से यहां प्रवेश शुरू हो जाएगा। पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर परिषदीय विद्यालयों के 592 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। यह शिक्षक बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं बनाने के लिए पहुंच गए। सभी शिक्षकों को ड्यूटी कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुन्नाभाई तलाशने को एसटीएफ भी सक्रिय 
परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड ने पंजीकृत अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी व्यवस्था लागू की है। सभी परीक्षार्थियों के आधार कार्ड आदि की स्क्रीनिंग की जाएगी। यहां पकड़े गए संदिग्ध परीक्षार्थियों में फर्जीवाड़ा मिला तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अलावा शासन से निर्देश मिलने के बाद एसटीएफ भी ऐसे मुन्नाभाई पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए दिए निर्देश

  • परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र ले जाना न भूलें। पहचान के लिए आधार कार्ड या पहचान के अन्य विकल्प जैसे ई-आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट भी साथ लाएं। इसके अलावा नीला व काला बॉलपेन ले जा सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से न्यूनतम दो घंटे पहले केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी, क्योंकि वहां अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा। 
  • बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जाने वाली प्रतिबंधित वस्तुओं की एक सूची जारी की है। किसी भी प्रकार का स्टडी मटेरियल, कागज के टुकड़े, ज्यॉमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार के कैलकुलेटर, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन या स्कैनर और डिजिटल पेन प्रतिबंधित होंगे।
  • परीक्षा केंद्र पर कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैड, वॉलेट, पर्स और किसी भी प्रकार के आभूषण प्रतिबंधित हैं। अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं में काला चश्मा, डैडबैग, टोपी, खुले या पैक किए गए खाद्य पदार्थ, सिगरेट, लाइटर, माचिस और गुटखा भी शामिल हैं। इनमें से कोई भी वस्तु के साथ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed