{"_id":"684053e5eadbbd57b000b103","slug":"police-recovered-290-lost-and-stolen-mobile-phones-in-bareilly-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस ने बरामद किए गुम-चोरी हुए 290 मोबाइल फोन, मालिकों को सुपुर्द किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस ने बरामद किए गुम-चोरी हुए 290 मोबाइल फोन, मालिकों को सुपुर्द किए
Wed, 04 Jun 2025 07:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Jun 2025 07:41 PM IST
सार
बरेली जिले के अलग-अलग थानों से मई में 290 मोबाइल फोन चोारी और गुम हुए थे। पुलिस ने इन मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। बुधवार को एसपी सिटी ने मालिकों को फोन सौंप दिए।
विज्ञापन
बरामद मोबाइल फोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पुलिस ने चोरी और गुम हुए 290 मोबाइल खोज निकालने के बाद यह मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस लाइन में बुधवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने यह मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे।
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थानों से मई में 290 मोबाइल चोारी और गुम हुए थे। सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम ने इन मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें ढूंढ निकाला। सर्विलांस सेल ने 70, सीबीगंज थाना पुलिस ने 21, भमौरा ने 16, कोतवाली ने 16, इज्जतनगर ने 15, बारादरी ने 14, बहेड़ी ने 12, मीरगंज ने 11, किला और भुता ने 10-10 व अन्य थानों ने 19 मोबाइल खोजे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने मोबाइल खोजने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों में मीरगंज की महिला कांस्टेबल प्रीति सागर, फतेहगंज पूर्वी के कंप्यूटर ऑपरेटर जतिन सक्सेना और शेरगढ़ के कांस्टेबल मयूर को एक-एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कई अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी प्रशंसा पत्र दिए गए।