{"_id":"61acfefdb73aba55492b18dd","slug":"police-reached-apna-hospital-seized-documents-bareilly-news-bly468305383","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना अस्पताल पहुंची पुलिस, जब्त किए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना अस्पताल पहुंची पुलिस, जब्त किए दस्तावेज
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल के स्टाफ के की पूछताछ, डॉ. शैलेंद्र का नाम भी निकला फर्जी
बरेली। सुभाषनगर में बदायूं रोड पर फर्जी डिग्री से चल रहे अपना हास्पिटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने रविवार को वहां दबिश देकर तमाम दस्तावेज जब्त किए और स्टाफ से पूछताछ की।
बता दें कि इज्जतनगर के कर्मचारीनगर निवासी सूर्य कुमार अग्निहोत्री ने आईजी रमित शर्मा से अपना हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि विश्वान देव उर्फ डॉ. शैलेंद्र पांडेय, डॉ. आशीष शर्मा आदि फर्जी डिग्रियों पर अस्पताल चला रहे हैं। उन्होंने सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद सूर्य कुमार ने सीएमओ की रिपोर्ट के साथ एसएसपी से शिकायत की तो थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। वहीं, आईजी ने जांच दबाने के मामले में शाहजहांपुर एसपी से मामले की जांच भी शुरू करा दी। मामला गरमाते देख रविवार को सुभाषनगर पुलिस ने अस्पताल में दबिश दी। वहां स्टाफ से करीब दो घंटे तक पूछताछ कर तमाम दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।