फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police got close to Sompal's killers

Bareilly News: पुलिस पहुंची सोमपाल के हत्यारों के करीब

Tue, 29 Apr 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police got close to Sompal's killers
गुलड़िया/रामनगर। सिरौली इलाके के सोमपाल हत्याकांड में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने कई महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। इनसे पुख्ता जानकारी हासिल हुई है।
विज्ञापन


इस कांड के खुलासे के लिए पुलिस ने सोमपाल के छह करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, जबकि उसका एक भाई भाग गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद सोमपाल हत्याकांड का पर्दा लगभग उठ गया है। केवल औपचारिकता बाकी बची है। पुलिस सूत्रों की माने तो सोमपाल की हत्या सोमपाल के परिजनों ने जमीन के लिए की है। परिजन नहीं चाहते थे कि सोमपाल की तरफ से जमीन बेची जाए। सूत्रों की मानें तो सोमपाल हत्याकांड का असली मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। मंगलवार को थाना पुलिस बरेली में उच्च अधिकारियों के सामने इस कांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

--

सोमपाल हत्याकांड में तमाम सबूत हाथ लगे हैं। लगभग पूरा मामला खुलासे के करीब है। मंगलवार को अधिकारियों के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी, लेकिन अभी एक मुख्य आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामरतन सिंह, थाना प्रभारी सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed