फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police

सिपाही भर्ती दौड़- 151 में केवल 27 पास, कई लड़कियां हुईं बेहोश

Mon, 20 Jan 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
police
सिपाही भर्ती दौड़ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बिना तैयारी दौड़ने से फूल रही लड़कियों की सांस
विज्ञापन

बरेली। सिपाही भर्ती में मेरिट गिराकर दौड़ के लिए बुलाई जा रहीं लड़कियां बिना तैयारी के दौड़ाने से बेहोश हो रही हैं। रविवार को केवल 18 फीसदी लड़कियां ही दौड़ पास कर सकीं। पिछले दिनों दौड़ पूरी करने के बाद एक युवती की हार्ट अटैक से मौत भी हो चुकी है।
पीएसी ग्राउंड में पुलिस और पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती के लिए दौड़ प्रक्रिया चल रही है। लड़कों की दौड़ पूरी हो चुकी है पर लड़कियों की भर्ती का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। लिहाजा मेरिट गिराकर लड़कियों की दौड़ कराई जा रही है। रविवार को दौड़ के लिए 167 लड़कियों को बुलाया गया। इनमें से 151 लड़कियां ही दौड़ में शामिल हुईं। इनमें भी 27 लड़कियां ही पास हो सकीं। कुछ लड़कियां मैदान पर बेहोश हो गईं। इनका मौके पर ही मौजूद डॉक्टरों ने इलाज किया। बताते हैं कि तीन महीने पहले रिजल्ट आया तो ये लड़कियां मेरिट में पिछड़ गई थीं। खुद को फेल मानकर इन्होंने दौड़ की प्रैक्टिस भी बंद कर दी थी। अब मेरिट गिरने पर इन्हें बुलाकर 2.4 किमी की दौड़ 14 मिनट में कराई जा रही है। प्रैक्टिस न हो पाने की वजह से ज्यादातर लड़कियां फेल हो रही हैं।
विज्ञापन


दलाल के शक में मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दौड़ाया तो भागे कार सवार
कैंट क्षेत्र में सेना भर्ती की भी कवायद चल रही है। यहां भर्ती स्थल के पास एक कार में मौजूद लोगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं। दलाल होने के शक में मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इन्हें टोका तो ये लोग हड़बड़ा गए। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पीछा किया तो ये कार लेकर शहर की ओर भागे। चौपुला चौराहे पर आकर उनकी कार नजरों से ओझल हो गई। इसके बाद इनकी कोई लोकेशन न मिलने पर टीम लौट गई। इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। कैंट इंस्पेक्टर अवनीश यादव ने इस तरह की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed