{"_id":"5d28ef4a8ebc3e6d080693be","slug":"police-bareilly-news-bly3683810101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान साहब! अब पुलिस महकमे में भी ‘अवैध कब्जे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान साहब! अब पुलिस महकमे में भी ‘अवैध कब्जे’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मलाईदार कुर्सियों पर कब्जे की जद्दोजहद अभी तक दूसरे महकमों में ही देखी जाती थी, लेकिन अब पुलिस महकमे में भी ऐसे ही आसार दिखने लगे हैं। अपने इलाके में छिनैती और चोरी की कई घटनाओं के कारण लंबे समय से सवालों के घेरे में रहे जिन कुतुबखाना चौकी प्रभारी चमन गिरि को सप्ताह भर पहले एसएसपी ने लाइनहाजिर किया था, वह अब तक यहीं जमे हुए हैं। उनकी जगह तैनात किए गए आवास विकास चौकी के प्रभारी विष्णु दत्ता को कुतुबखाना चौकी का चार्ज अब तक नहीं मिला है।
पांच जून की रात एसएसपी मुनिराज जी के यहां से जारी सूची में 34 दरोगाओं का कार्यक्षेत्र प्रभावित हुआ था। इसमें कई दरोगा लाइनहाजिर हुए थे तो कई को दूसरी जगहों पर महत्वपूर्ण तैनाती दी गई थी। कुतुबखाना चौकी के प्रभारी चमन गिरि भी लाइनहाजिर होने वाले दरोगाओं में शामिल थे। कुतुबखाना बाजार जैसे भीड़ वाले इलाके में अक्सर महिलाओं के कुंडल, चेन व पर्स छिनैती और टप्पेबाजी की घटनाएं होती रही हैं। इन मामलों में काफी शोरशराबे के बाद एकाध रिपोर्ट होती थी और उसमें भी नतीजा नहीं निकलता था। कार्य व्यवहार को लेकर भी दरोगा चमन गिरि की शिकायतें आम रही हैं। माना जा रहा था कि इन्हीं वजहों से उन्हें लाइनहाजिर किया गया था। उनकी जगह प्रेमनगर थाने की आवास विकास चौकी प्रभारी विष्णु दत्ता को कुतुबखाना चौकी का प्रभार सौंपा गया था। सप्ताह भर में भी दोनों के कार्यक्षेत्र में बदलाव नहीं हो सका है। न तो चमन गिरि अभी तक लाइन में गए हैं और न ही विष्णु दत्ता ने कुतबखाना चौकी का कार्यभार संभाला है। स्थिति अभी तक यथावत बनी है। शुक्रवार को चमन गिरि रोज की तरह कुतुबखाना चौकी पर शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे तो विष्णु दत्ता प्रेमनगर थाने में थे। वे कह रहे थे कि आवास विकास चौकी का अपना पेंडिंग काम निपटा रहे हैं।
चमन गिरि को लाइनहाजिर करने की जानकारी है। उन्हें अभी तक क्यों रिलीव नहीं किया गया, ये पता नहीं है। कोतवाल अवकाश पर हैं। उनसे इस बारे में बात की जाएगी। एसएसपी के आदेश का हर हाल में पालन किया जाएगा। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
एसआई चमन गिरि को रिलीव न करने की वजह पर मैं कोई कमेंट नहीं कर सकता। हो सकता है कि उर्स की वजह से उन्हें उस वक्त रिलीव न किया हो। फिलहाल कोतवाल छुट्टी पर हैं, उनके लौटने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। - अली हसन, प्रभारी कोतवाल