फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested two youths while making purchases by giving fake notes in Ramlila fair in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: मेले में नकली रुपये देकर समान खरीद रहे थे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 09:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Oct 2023 09:08 PM IST
सार

शाहजहांपुर में पुलिस ने रामलीला मेले में नकली नोट देकर खरीदारी करते हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 100-100 के 152 नकली नोट बरामद हुए हैं। 
 

विज्ञापन
police arrested two youths while making purchases by giving fake notes in Ramlila fair in Shahjahanpur
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा रामलीला मेले में नकली नोट देकर खरीदारी करते हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरेली के रहने वाले दोनों युवकों के पास से 15,200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। शनिवार को कटरा थाना प्रभारी पवन पांडेय को नकली नोट के साथ दो युवकों के रामलीला मैदान में घूमने की सूचना मुखबिर से मिली थी। पुलिस टीम ने मेले में घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने बरेली के भुता थाना के फैजनगर निवासी अकील व इरफान को गिरफ्तार किया। उनके पास से 100-100 के 152 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को थाने में लाकर पूछताछ की। उनके खिलाफ उप निरीक्षक इतेश तोमर की ओर से मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बरेली के रहने वाले अकील व इरफान हुसैन दोस्त हैं। दोनों ने बरेली के रहने वाले साेनू से छह हजार रुपये में सेटेलाइट बस अड्डे से नकली नोट खरीदे थे। इसके बाद कटरा के रामलीला मेले में आ गए थे। पुलिस के अनुसार, 100 का नकली नोट देकर कम रुपये का सामान खरीदते थे, जिसके बदले में उन्हें असली रुपये मिल जाते थे। नकली नोट आसानी से असली में बदल जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नकली नोट बरामद करने के बाद स्ट्रीट लाइट में पहचान का प्रयास किया। इसके बाद गूगल एप के माध्यम से असली व नकली नोटों की पहचान डालकर मिलान किया। बरामद नोट आरबीआई के मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। आरोपियों ने नकली नोट देने वाले सोनू का मोबाइल नंबर भी पुलिस को बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed