फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested two students on theft charges in bareilly

Bareilly News: शौक पूरे करने के लिए दो छात्रों ने की थी व्यापारी के घर चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Mar 2023 04:13 PM IST
सार

अपने शौक पूरे करने के लिए दो युवक चोर बन गए। दोनों ने होली की रात एक व्यापारी के घर में चोरी की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
Police arrested two students on theft charges in bareilly
चोरी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर में व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। एसपी सिटी राहुल भाटी के कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद आरोपी करगैना निवासी अमन और आर्यन को जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपी छात्र हैं और हाल ही में पढ़ाई छोड़ी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर व्यापारी के घर से चोरी हुई लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत पांच लाख की नकदी और जेवर बरामद कर लिए। आरोपियों ने बताया कि होली की रात नशे में वारदात को अंजाम दिया था। अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly: पुलिस की नींद हराम... ट्विटर पर सक्रिय है अशरफ का साला सद्दाम, लिखा- हमारे साथ बहुत गलत हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमनगर निवासी व्यापारी बृजेश कुमार गुप्ता होली पर परिवार के साथ नवाबगंज स्थित अपने पैतृक गांव नौबतगंज गए थे। सात मार्च की रात प्रेमनगर स्थित उनके बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर घर में घुसे चोर लाइसेंसी रिवॉल्वर, नकदी और जेवर चोरी कर ले गए थे। 

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान 

घटना का पता चलने पर पीड़ित व्यापारी ने थाना प्रेमनगर में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्धों की पहचान पर पुलिस ने कुदेशिया अंडरपास पर चेकिंग के दौरान दोनों को युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 

चोरी की रकम से खरीदे कपड़े 

चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों युवक छात्र हैं। दोनों बेरोजगार हैं। शौक पूरा करने के लिए दोनों ने व्यापारी के घर चोरी की थी। चोरी की रकम से महंगे कपड़े खरीदे थे। आरोपियों ने टशनबाजी से चोरी की रिवॉल्वर से फायर भी किए। उनसे 14 कारतूस के खोखे मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed