फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police arrested the accused who misdeed two year old girl in Budaun

बच्ची से दरिंदगी: बदायूं में दो साल की मासूम से दुष्कर्म, छह घंटे बाद आरोपी युवक मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2024 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में एक युवक ने दो साल की बच्ची से दरिंदगी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
police arrested the accused who misdeed two year old girl in Budaun
पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची को पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने ले जाकर पड़ोसी युवक ने उससे दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर वह उसे एक गड्ढे में फेंक गया। पुलिस ने छह घंटे बाद ही आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक आरोपी संजय बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उनके घर पहुंचे और बच्ची को बहाने से ले गया। रात आठ बजे तक जब वह बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। करीब आधा घंटे बाद बालिका गांव के बाहर एक गड्ढे में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके काफी खून बह रहा था। सूचना पर आई पुलिस हालत देखकर बच्ची को जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी की तलाश करते हुए थाना पुलिस ने उसे रात करीब तीन बजे गांव के बाहर खेतों में घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी बाएं पैर में गोली लगने से गिर गया। गिरफ्तारी के बाद जिला अस्पताल में इलाज कराकर शुक्रवार अपराह्न उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए टेस्ट के लिए नमूने जुटाए
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई का शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आरोपी के डीएनए टेस्ट के लिए नमूने जुटाए गए हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि नमूनों का परीक्षण लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में फोरेंसिक वैज्ञानिक करेंगे। अगर मासूम के शरीर पर मिले पदार्थ से आरोपी के खून के डीएनए का मिलान हो जाता है तो आरोपी के खिलाफ साक्ष्य पुख्ता बन जाएगा। 

यौन हिंसा के मामलों में डीएनए साक्ष्य अहम
वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि यौन हिंसा के मामलों में डीएनए साक्ष्य अदालत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएनए साक्ष्य अपराधी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य माना जाता है। डीएनए परीक्षण से अपराधी का बचाव मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed