धर्मांतरण के बाद मां-बेटी से दुष्कर्म: नौकरी का झांसा देकर विधवा को जाल में फंसाया, आरोपी अरशद गिरफ्तार
आरोपी अशरद ने विधवा महिला को नौकरी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदल दिया। इसके बाद उसका यौन शोषण करता रहा। जब महिला उसे छोड़कर घर आ गई तो आरोपी यहां भी पहुंच गया। उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में नौकरी का झांसा देकर विवाहिता को जाल में फंसा कर उसका धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद आरोपी ने उसे हरियाणा ले जाकर दुष्कर्म किया। विवाहिता जब उसके चंगुल से छूट कर अपने घर लौटी तो आरोपी गुरुवार को उसके घर भी पहुंच गया। उसकी बेटी को अकेला पाकर चाकू के बल पर उसके साथ भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के दो घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। उसके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह अपनी बेटी के भरण पोषण के लिए काम ढूंढ रही थी। उसकी मुलाकात जिला संभल के थाना गुन्नौर के मुहल्ला शेखान निवासी अरशद अली से हुई। अरशद ने बताया कि वह ठेकेदार है। उसे अच्छे वेतन पर नौकरी दिला देगा।
ये भी पढ़ें- भाभी पर आया देवर का दिल: घरवालों ने किया रिश्ते का विरोध तो उठाया ऐसा कदम, आफत में पड़ गई दोनों की जान
धर्म परिवर्तन कर बदला नाम
अरशद ने उसे भरोसे में लिया और महिला का धर्म परिवर्तन कराया और नाम रेशमा रख दिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नौकरी दिलाने की बात कहकर हरियाणा ले गया। वहां महीनों उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। दबाव बनाकर उससे कलमा और नमाज पढ़वाने लगा। धीरे-धीरे महिला उसके इरादे भांप गई। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर वहां से बदायूं आकर अपने घर रहने लगी।
गुरुवार को जब महिला काम के लिए बाहर गई तो अरशद उसके घर पहुंच गया। जहां महिला की 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। अरशद ने चाकू निकाल कर बेटी को धमकाया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। महिला लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरा किस्सा बताया। शुक्रवार दोपहर बेटी को लेकर थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस गौरव विश्नाई ने बताया कि आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।