बदायूं में बच्ची से हैवानियत: ईंट से सिर कुचलकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली
बदायूं के बिल्सी इलाके में सात साल की बच्ची की हत्या का आरोपी युवक 10 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में उसे दबोचा। उसके पैर में गोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी इलाके में ईंट से सिर कुचलकर सात वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची का शव खंडहरनुमा मकान में पड़ा मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में कपड़े से लिपटा हुआ था। पुलिस ने देर रात बच्ची की हत्या के आरोपी जानेआलम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली मारी है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जानेआलम शराब के नशे में बच्ची को बहला-फुसलाकर खंडहरनुमा मकान में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के चीखने पर उसने ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।
बदायूं में सात वर्षीय बच्ची की हत्या: खंडहर में मिला शव, मंजर देख सन्न रह गए लोग, दुष्कर्म की आशंका
घटना से लोगोंं में था आक्रोश
घटना से नाराज लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया। रात में ही एसएसपी समेत तमाम पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी के घटना का जल्द अनावरण करने के निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में आरोपी जानेआलम बच्ची को ले जाते दिखाई दिया।
भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। देर रात बिल्सी से बीनपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर आरोपी जानेआलम भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।