{"_id":"6560a6709d71f323fd0a0216","slug":"police-arrested-four-smack-smugglers-in-bareilly-2023-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में खपा रहे थे झारखंड की स्मैक, पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में खपा रहे थे झारखंड की स्मैक, पुलिस ने चार तस्करों को किया गिरफ्तार
Fri, 24 Nov 2023 07:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:04 PM IST
सार
पुलिस ने चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर 47 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए तस्करों में से दो आरोपियों पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं
विज्ञापन
Arrested demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड से स्मैक लाकर बरेली में खपाने का कनेक्शन फिर सामने आया है। पुलिस ने चार स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर 47 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए तस्करों में आरोपी वासू और सलीम पर पहले से 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धनंजय पांडे को मुखबिर ने सूचना दी कि फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी वासु हसन और सलीम थाना शेरगढ़ के गांव मुंबई काजियान निवासी फहीम और भूरा को स्मैक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस टीम के साथ तस्करों की तलाश शुरू कर दी। एक मजार के पास चारों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
शेरगढ़ के तस्करों की तलाशी लेने पर उनके पास से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो तस्करों ने बताया कि सलीम झारखंड से स्मैक मंगवाता है। वासु स्मैक को बिकवाने का काम करता है। फहीम और भूरा को शेरगढ़ से बुलाकर वासु व सलीम स्मैक बेच रहे थे।
विज्ञापन
तस्कर शराफत के गुर्गे हैं वासु और सलीम
वासु और सलीम दोनों ही चर्चित स्मैक तस्कर शराफत हुसैन के गुर्गे बताए जाते हैं। पुलिस ने शुक्रवार को चारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जेल भेज दिया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि वासु स्थानीय छुटभैये तस्करों को संरक्षण देने के लिए उनसे अतिरिक्त रकम भी लेता है।
वह खुद को समाजसेवी के तौर पर प्रचारित करता है और पुलिस से अपने संबंध होने की बात कहकर रौब जमाता है, इसकी अलग से जांच चल रही है। आरोपी वासु हसन के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज आदि थानों में स्मैक तस्करी, आर्म्स एक्ट, मारपीट व बलवा आदि के 10 मुकदमे दर्ज हैं।