फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested five vehicle thieves in Bareilly

Bareilly News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, हैक करने वाली मशीन समेत तीन कारें बरामद

Mon, 21 Oct 2024 06:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

बरेली में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गिरोह के पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी बदायूं, एक अलीगढ़ और एक बरेली का रहने वाला है।

विज्ञापन
Police arrested five vehicle thieves in Bareilly
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रामपुर गार्डन से मिनटों में चोरी की गई कारों का पता लगाते हुए कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कार में लगे सेंसर को हैक कर कार चोरी कर लेते थे।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने सोमवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा कर पांच आरोपियों को पेश किया। इनमें अलीगढ़ के मोहनपुर थाना अकराबाद निवासी लविश चौधरी उर्फ शेरा, बरेली के आशीष रॉयल पार्क निवासी भगवंत सिंह, जिला बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी जसा निवासी जतिन वर्मा व समीर वर्मा और प्रवेश वर्मा उर्फ सेठी उर्फ लाला उर्फ गुरु शामिल थे। 

विज्ञापन

दिल्ली से चुराई गईं तीन कारें बरामद 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली में अलग-अलग जगह से चोरी की गईं तीन कारें, सेंसर को हैक करने वाली मशीन, खड़े हुए वाहनों के लॉक तोड़ने व चाबी बनाने वाले उपकरण आदि बरामद किया।

आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह से कारों को चोरी करते हैं। यूपी से चोरी कारें दिल्ली और दिल्ली से चुराई कारें यूपी में बेचते हैं। इनके पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए। कोतवाली में लिखापढ़ी के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed