Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा के एलान पर पुलिस अलर्ट, इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक को दिया नोटिस
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के कार्यक्रम पर संकट मंडराने लगा है। पुलिस ने इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि कॉलेज के मैदान में यदि कार्यक्रम हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के एलान को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। तौकीर रजा ने नौ फरवरी को इस्लामियां इंटर कॉलेज में भीड़ एकत्र कर कलक्ट्रेट में गिरफ्तारी देने का एलान किया है। सदर कोतवाल ने कॉलेज प्रबंधक को नोटिस देकर चेतावती दी है कि यदि कार्यक्रम हुआ तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में तौकीर रजा के कार्यक्रम पर संकट मंडराने लगा है।
मौलाना तौकीर रजा खां ने रविवार को प्रेसवार्ता कर कहा था कि देशभर में मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। धर्म और आस्था के खिलाफ फैसले हो रहे हैं। इसके खिलाफ वह नौ फरवरी को कलक्ट्रेट में गिरफ्तारी देंगे। गिरफ्तारी से पहले अपराह्न तीन बजे इस्लामिया ग्राउंड पहुंचेंगे। वहां से पैदल मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
Judge Jyotsna Rai: महिला जज ने मौत से पहले इन लोगों से की थी फोन पर बात, कॉल डिटेल से नया मोड़; रात में...
मौलाना ने कहा कि देश में इंसाफ सुरक्षित नहीं है। मदरसों में रामायण पढ़ाई जाएगी, योग कराया जाएगा, यह कौन सा न्याय है। सरकार में बैठे लोग अपना धर्म हमारे ऊपर थोपना चाहते हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार बेईमान है। सीएए के मुद्दे पर मौलाना ने कहा था कि सबकुछ लागू कर दीजिए। हमारी आजादी पर सरकार हमला कर रही है, उससे पहले हम खुद ही गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं।