{"_id":"5d7df7188ebc3e93ce4fa22f","slug":"poison-found-in-bisra-report-of-up-south-kheri-tigress-deadbody","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर के कारण हुई थी बाघिन की मौत, बिसरा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, शिकार की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर के कारण हुई थी बाघिन की मौत, बिसरा रिपोर्ट में हुआ खुलासा, शिकार की आशंका
Sun, 15 Sep 2019 02:02 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
नहर के पानी में उतराते मिला था बाघिन का शव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के दक्षिण खीरी वन विभाग के बिझौली गांव के पास 10 जुलाई 2019 को बड़ी नहर के पानी में उतराते मिले बाघिन के शव की बिसरा रिपोर्ट में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। रविवार को आईवीआरआई बरेली से आई बिसरा रिपोर्ट में बताया गया है कि बाघिन की मौत ऑर्गेनोफास्फेट जहर से हुई थी।
विज्ञापन
दरअसल इस जहर का इस्तेमाल अकसर जानवरों का शिकार करने के लिए किया जाता है, इसलिए रिपोर्ट आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि बाघिन का शिकार हुआ होगा। हालांकि मामले की जांच अब भी जारी है।
विज्ञापन
यहां पढ़ें: नहर में उतराता मिला बाघिन का शव
विज्ञापन