फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PMVBRI: 768 employees and 137 employers received incentive amounts.

पीएमवीबीआरआई: 768 कर्मचारी और 137 नियोक्ताओं को मिली प्रोत्साहन राशि

Sat, 20 Jun 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
PMVBRI: 768 employees and 137 employers received incentive amounts.
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (क्षेत्रीय कार्यालय) की ओर से शुक्रवार को रिद्धिमा सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत नई दिल्ली में आयोजित प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने नियोक्ता और कर्मचारियों को हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 197 लाभार्थी कर्मचारी और 43 नियोक्ता मौजूद रहे। बरेली में नियोक्ताओं ने 40 रोजगारपत्र भी दिए। मंडल के 137 नियोक्ता और 768 कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। इसमें बरेली के 111 नियोक्ता व 592 कर्मचारी, बदायूं के चार नियोक्ता व 55 कर्मचारी, शाहजहांपुर के 15 नियोक्ता व 76 कर्मचारी और पीलीभीत के सात नियोक्ता व 45 कर्मचारी शामिल रहे। वनमंत्री डॉ. अरुण ने युवाओं को सशक्त बनने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि पीएमवीबीआरआई रोजगार को बढ़ावा देती है। नियोक्ताओं को नौकरी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

नियोक्ता और कर्मचारियों ने भी साझा किए अनुभव
आईआईए चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने कहा कि योजना, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली है। इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ईपीएफओ बरेली के प्रयास को भी सराहा। उन्होंने बतौर नियोक्ता रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में सहयोग की बात कही। राजश्री मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ विशाल दिवाकर, सर्वेश ने लाभान्वित होने पर खुशी जाहिर की। यहां ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय आयुक्त अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed