फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PM Narendra Modi targeted SP and Congress regarding reservation

शाहजहांपुर में बोले पीएम मोदी: देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है कांग्रेस

Thu, 25 Apr 2024 06:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 06:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार शाम को शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा। 46 मिनट के भाषण में उनके निशाने पर यही दोनों दल रहे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi targeted SP and Congress regarding reservation
शाहजहांपुर में पीएम मोदी - फोटो : एक्स

विस्तार

शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू कर पिछड़ा समाज का हक लूटना चाहती है। ओबीसी का आरक्षण बगैर किसी कानूनी प्रक्रिया के एक कागज पर ठप्पा लगाकर रातों-रात लूट लिया गया। कर्नाटक का मॉडल ओबीसी को बर्बाद करने वाला है। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:45 बजे बरेली मोड़ स्थित मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर उतरा। स्वागत के बाद उन्होंने 04:57 बजे माइक संभाला। लगभग 45 मिनट के अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने अधिकतर समय कांग्रेस और सपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के असली चेहरे और इरादे की भनक देश की जनता को लग गई है। देशवासियों के कान खड़े हो गए। अब तो एक-एक करके इनकी सारी सच्चाई देश के सामने आने लगी है। 

विज्ञापन


कांग्रेस पर जमकर बरसे 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में आरक्षण का कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है। उन्हें एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों का आरक्षण छीनना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भी ओबीसी समाज से हैं। वह खुद भी कांग्रेस के इस मॉडल से डर गए तो फिर आम आदमी का क्या होगा? कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत आरक्षण में से मुस्लिमों की सभी जातियों को आरक्षण दे दिया है। कांग्रेस जब केंद्र सरकार में थी तब 2011 में भी इन्होंने पिछड़ों के आरक्षण का हिस्सा कम करके धर्म के आधार पर बांटने के लिए आदेश जारी किया था। कांग्रेस सरकार के उस आदेश पर न्यायालय ने स्टे लगा दिया था।  

विज्ञापन

सपा की चुप्पी पर उठाया सवाल 
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के कर्नाटक मॉडल पर सपा की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। कहा कि कांग्रेस के साथ रहकर सपा ने ओबीसी की पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है। यूपी के पिछड़ा समाज में शामिल कुशवाहा, कुर्मी, यादव समाज के लोग इस अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सपा और कांग्रेस ओबीसी, एससी, एसटी  का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर अपने वोट बैंक को लाभ देना चाहती है।  

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे के एक और इरादे ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। ये कह रहे हैं कि कांग्रेस हर देशवासी की संपत्ति की एक्स-रे जांच कराएगी।  जमीन, घर, बैंक के लॉकर, माताओं-बहनों के मंगलसूत्र के सोने की जांच होगी। ये सब एक्स-रे करके ले लिया जाएगा और जिनके पास नहीं है, उन्हें बांट दिया जाएगा। अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए लोगों की गाढ़ी कमाई खैरात में दे दी जाएगी।

उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने पर सपा और कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। उपस्थित जनता से कर्नाटक मॉडल को लोगों को समझाने और घर-घर जाकर मोदी का प्रणाम कहने के साथ प्रधानमंत्री ने अपना भाषण समाप्त किया। 

PM Narendra Modi targeted SP and Congress regarding reservation
पीएम मोदी की चुनावी सभा - फोटो : अमर उजाला

एसी ने किया परेशान 
प्रधानमंत्री के भाषण की शुरुआत के पांच मिनट बाद ही प्रधानमंत्री को एसी की हवा से दिक्कत होने लगी। उन्होंने कहा कि इसे नीचे कर दो। पास में खड़े सुरक्षाकर्मी ने तत्काल एसी की हवा का रुख नीचे की ओर कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अपना भाषण आगे बढ़ाया। 

बसपा का जिक्र नहीं
प्रधानमंत्री ने अपने लगभग 45 मिनट के भाषण में सबसे ज्यादा कांग्रेस के खिलाफ बात की। सपा पर भी हमला बोला लेकिन बसपा का एक बार भी नाम नहीं लिया। कटआउट और झंडे ले गए लोग-कार्यक्रम स्थल पर लगे पीएम मोदी व सीएम योगी के बड़े कटआउट को लोग उखाड़कर ले गए। इस बीच झंडे भी लोगों ने उतार लिए। उनका कहना था कि वह अपने घरों में कटआउट लगाएंगे।

विज्ञापन

ये रहे मंच पर मौजूद
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, रैली प्रभारी सुरेश राणा, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, चेतराम, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, सलोना कुशवाहा,   एमएलसी डॉ.सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, सांसद मिथिलेश कुमार, प्रत्याशी अरुण सागर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, लोकसभा संयोजक अरुण गुप्ता, सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि आदि मंच पर रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed