{"_id":"5cbb6cd4bdec221423555ef5","slug":"pm-attacked-on-congress-and-alliance-on-the-devchara-army-camping-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने हजारों साल पुरानी महान हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का घिनौना पाप किया : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने हजारों साल पुरानी महान हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का घिनौना पाप किया : मोदी
Sun, 21 Apr 2019 12:32 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देवचरा के आर्मी के कैंपिंग ग्राउंड पर चुनावी जनसभा में कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस को देशद्रोहियों का साथ देने वाली पार्टी बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पार्टी ने हमारी हजारों साल पुरानी महान हिंदू संस्कृति को जिसे पूरी दुनिया मानती है, हिंदू आतंकवाद के नाम पर बदनाम करने का घिनौना पाप किया है। सेना के कवच बने विशेषाधिकार कानून को भी खत्म करना चाहती है। ऐसा हुआ तो कश्मीर के पत्थरबाज सेना को कोर्ट में ऐसा उलझाएंगे कि वह लाचार होकर सीमाओं की रक्षा नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
जनसभा में पहुंची भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भीड़ विरोधी दलों की नींद उड़ा देगी क्योंकि इसे देखकर साफ हो गया है कि 50-50 का खेल खेलने निकले बुआ-बबुआ को पब्लिक ने मैच पूरा होने से पहले ही पैवेलियन भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने दमदार सरकार को देश की जरूरत बताते हुए कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार और मजबूत प्रधानमंत्री को ही दुनिया मानती है। 2014 पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद ही देश की प्रगति की रफ्तार तेज हुई। देश को सिर्फ मोदी ने नहीं बदला बल्कि 130 करोड़ लोगों ने बदला। वोट बैंक की राजनीति करने वालों की सारी धारणाओं को तोड़कर यह सोच भी बदली कि भारत में कुछ नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी को हटाना चाहते हैं, देश के लिए उनका कोई विजन नहीं है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र, उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल तक वह एक ही बात कहते हैं कि मोदी को हटाओ। लेकिन जब तक देश की जनता मोदी के साथ है, उसे कोई नहीं हटा सकता।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि विरोधी दल उनके पिछड़े होने का मजाक उड़ाते हैं। कभी नीच कहते हैं तो कभी कोई और गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि ये नामदार हम कामदारों को सैकड़ों सालों से गालियां देते आए हैं, अब तो उन्होंने इसकी आदत बना ली है।