Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Play with colours and eat fresh fruits and dishes.

Bareilly News: संभलकर खेलें रंग, खाएं ताजे फल और पकवान

Wed, 04 Mar 2026 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Play with colours and eat fresh fruits and dishes.
बरेली। होली के रंग और पकवानों की मिठास का आनंद लेते समय सावधानी बरतने का सुझाव चिकित्सकों ने दिया है। वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ. राहुल वाजपेयी के मुताबिक बाजार में सिंथेटिक रंगों को हर्बल बताकर बिक्री हो रही है। इनके आंख या मुंह में पहुंचने पर सेहत बिगड़ने की आशंका रहती है। वहीं, मिलावटी या अधिक तैलीय, चटपटा खाने से हाजमा बिगड़ सकता है। इसलिए खानपान में भी एहतियात बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


रंग खेलते समय रखें ध्यान
- रंग खेलने से पूर्व नारियल या सरसों का तेल त्वचा पर लगाएं, ताकि रंग जल्दी उतर सके।
- रंग साफ करने के लिए उबटन व प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करें। साबुन रगड़ने से बचें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े और चश्मा पहनकर ही रंग खेलें। त्वचा ज्यादा न रगड़ें।
- आंखों में रंग पड़े तो ठंडे पानी से साफ करें। दर्द बना रहे तो डॉक्टर को दिखाएं।
- रंग खेलते समय गंदे पानी या कीचड़ का प्रयोग न करें। बच्चे, बुजुर्ग सतर्क रहें।
--
खानपान में रखें ध्यान
- बाजार की खाद्य सामग्री का संतुलित सेवन करें। मिलावट हो सकती है।
- बेहद तला-भुना, चटपटा, बासी भोजन खाने से बचें। मिठाई कम खाएं।
- भोजन के साथ सलाद और बाद में एक फल खाएं। हाजमा सही रहेगा।
- रंग, गुलाल खेलने से मुंह सूखता है। पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
- किसी वजह से सेहत बिगड़े तो पास के अस्पताल में डॉक्टर को दिखाएं।
--
दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें कॉल

मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 9454418340
फायर कंट्रोल रूम- 9454418503
डीएम कंट्रोल रूम- 0581-2557147
बरेली सिटी कंट्रोल रूम- 9454403107
जिला कंट्रोल रूम- 9454417441
पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
चाइल्ड लाइन- 1098
स्वास्थ्य सेवा- 102
एंबुलेंस सेवा- 108
मानसिक समस्या संबंधित - 14416, 18008914416
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed