फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Platform no 1 blocked due to goods train stand up to 7 hours at shahjahanpur Railway Station

ड्यूटी पूरी होने पर ड्राइवर और गार्ड मालगाड़ी छोड़ चले गए, सात घंटे प्लेटफॉर्म नंबर 1 रहा जाम

Mon, 26 Nov 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 26 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Platform no 1 blocked due to goods train stand up to 7 hours at shahjahanpur Railway Station
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : youtube
पूर्वोत्तर रेलवे की मालगाड़ी करीब सात घंटे तक प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी रही। इस दौरान ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं हो सका। डाउन लाइन की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर ठहराव दिया गया। यात्रियों को फुट ओवरब्रिज और ट्रैक पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ा। 
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की डाउन मालगाड़ी सोमवार सुबह करीब 11 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर पहुंची थी। यहां लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी का समय पूरा हो गया। दोनों ने पावर केबिन पहुंच कर मेमो देते हुए ड्यूटी का टाइम पूरा होने की बात कही।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर विकास तिवारी ने इस संबंध में कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद लोको पायलट और गार्ड मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही छोड़कर चले गए। करीब सात घंटे के बाद मालगाड़ी को यहां से आगे के लिए रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग टूटा 
सीतापुर ब्रांच लाइन पर गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से रेलवे का क्रॉसिंग टूट गया। सूचना पर आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। हालांकि क्रॉसिंग टूटने से रेलगाड़ियों के संचालन पर कोई असर नहीं हुआ। घटना सोमवार सुबह की है। सीतापुर की ओर से रोजा आ रहा गन्ना भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रांच लाइन के गेट नंबर 21 से टकरा गया था। बाद में इंजीनियरिंग विभाग ने आनन-फानन में मरम्मत कर गेट को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed