फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit police registered case in the case of threat by Gurpatwant Singh Pannu

UP: आतंकी पन्नू के वीडियो मामले में केस दर्ज, जांच शुरू; पीलीभीत मुठभेड़ का बदला लेने की दी गीदड़भभकी

Tue, 24 Dec 2024 07:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 07:19 PM IST
सार

Pilibhit Encounter News: खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के वायरल वीडियो के मामले में पीलीभीत के साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीन आतंकियों के एनकाउंटर पर पन्नू ने बदला लेने की गीदड़भभकी दी है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
Pilibhit police registered case in the case of threat by Gurpatwant Singh Pannu
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के साझा ऑपरेशन में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकियों के मारे जाने पर कनाडा में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बौखला गया है। उसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गीदड़भभकी दे रहा है। उसने महाकुंभ में पीलीभीत मुठभेड़ का बदला लेने की बात कही है। पीलीभीत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


18 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकी भागकर पूरनपुर पहुंचे थे। आतंकियों का पीछा करते हुए कलानौर थाना पुलिस ने पूरनपुर पहुंचकर सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे आतंकियों के बारे में सूचना दी।
विज्ञापन


Pilibhit Encounter: आतंकियों के परिजन बोले- हमारे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते; मुठभेड़ पर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनपुर पुलिस ने कंट्रोल रूम और उच्चाधिकारियों को बताया तो जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। घेराबंदी करने पर आतंकियों ने पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए। इनके शवों का मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया।

पन्नू ने तीन तारीखें बताईं 
मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों की मौत से खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू बौखला गया। उसका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पुलिस, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को धमकी देता देखा और सुना जा रहा। मुठभेड़ का बदला महाकुंभ में लेने की बात भी उसने कही। तीन तारीखें भी बता रहा है। मारे गए तीनों आतंकियों के परिजनों को पांच-पाच लाख रुपये देने की बात भी वीडियो में कहता वह सुना जा रहा है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो की जांच शुरू हो गई है। जिले में भी सक्रियता बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच अभियान और तेज कर दिया गया है।

पीलीभीत एनकाउंटर में बड़ा खुलासा: दो दिन पहले आकर होटल में ठहरे!... आतंकियों का स्थानीय कनेक्शन; तस्वीरें

पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि एक्स हैंडल पर एक व्यक्ति की ओर से वीडियो वायरल किया गया है। इसमें राजनीतिक गण्यमान्यों और महाकुंभ व हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। मामले में साइबर थाने में केस दर्ज किया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed