फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pilibhit Bypass widening to be based on Nath Corridor theme in Bareilly

बरेली: नाथ कॉरिडोर की थीम पर होगा पीलीभीत बाइपास का चौड़ीकरण, आठ लेन की सड़क से जुड़ेंगी नई सुविधाएं

Sat, 22 Aug 2026 02:42 PM IST
Mukesh Kumar अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
अंकित चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 22 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

बरेली में पीलीभीत बाइपास को त्रिशूल तिराहे से सेटेलाइट तक आठ लेन का बनाया जाएगा। इसका चौड़ीकरण नाथ कॉरिडोर थीम पर किया जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Pilibhit Bypass widening to be based on Nath Corridor theme in Bareilly
सेटेलाइट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक पीलीभीत बाइपास को अब नाथ कॉरिडोर की थीम पर विकसित किया जाएगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से पूर्व में इस मार्ग को आठ लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन अब योजना को नए सिरे से आकार दिया जा रहा है। 150 करोड़ रुपये के तय बजट में ही अतिरिक्त सुविधाओं को शामिल कर नई कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और बीडीए की टीमों ने संयुक्त सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे में सड़क की मौजूदा स्थिति, यातायात का दबाव, उपलब्ध भूमि, जंक्शन, ड्रेनेज और आमजन की जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर जरूरी कार्यों को चिह्नित कर उन्हें संशोधित डीपीआर में शामिल किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, त्रिशूल तिराहे से सेटेलाइट तक करीब 7.40 किमी लंबे मार्ग को आठ लेन करने की योजना है। सड़क को दो चरणों (3.70-3.70 किमी) में विकसित किया जाना है। इसके दोनों ओर सर्विस लेन, आरसीसी ड्रेन और सीसी इंटरलॉकिंग का भी प्रस्ताव है। साथ ही, नाथ कॉरिडोर की थीम से जोड़कर इसे अलग पहचान देने की तैयारी है। 

विज्ञापन

सड़क का बदलेगा स्वरूप
पूर्व में तैयार की गई डीपीआर में ट्रैफिक की सहूलियत को लेकर कुछ खास योजना नहीं थी, लेकिन अब तकनीकी टीम को इस रोड से गुजरने वाले ट्रैफिक का आकलन करने के लिए भी कहा गया है। इसका उद्देश्य केवल सड़क की चौड़ाई बढ़ाना नहीं, बल्कि पूरे कॉरिडोर का स्वरूप बदलना है। यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के साथ सड़क के सौंदर्यीकरण, आकर्षक स्वरूप और जनसुविधाओं को भी योजना का हिस्सा बनाया जा रहा है। 

दो मुख्य मार्गों पर बनेंगे द्वार 
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि बीडीए और पीडब्ल्यूडी की टीमों का सर्वे पूरा होने के बाद संशोधित प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। अब इस मार्ग को नाथ कॉरिडोर की थीम पर विकसित किया जाएगा। साथ ही, नैनीताल रोड पर सोमनाथ द्वार और पीलीभीत रोड पर विश्वनाथ द्वार का निर्माण करवाकर शहर की सांस्कृतिक पहचान को पुख्ता किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed