{"_id":"68c0944f177cee5fe10df26d","slug":"pickup-driver-died-in-road-accident-bareilly-news-c-4-1-bly1039-722269-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत
विज्ञापन
शाही। सड़क हादसे में घायल पिकअप चालक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार खरसैनी गांव निवासी 33 वर्षीय हरपाल खुद की पिकअप गाड़ी चलाते थे। उनकी पत्नी ममता के अनुसार सोमवार रात करीब 9:30 बजे वह लखनऊ जाने के लिए घर से कहकर गए थे।
थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई ने बताया कि रात्रि करीब डेढ़ बजे मिर्जापुर चौराहे पर पिकअप गाड़ी शाही-मिर्जापुर मार्ग के मोड़ पर पलटी मिली। पुलिस ने चालक को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में दो पुत्री व एक पुत्र है। सूचना पर सीओ मीरगंज व थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई भी बरेली पहुंचे। मंगलवार शाम को गांव में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गई
--
दो किमी शाही-मिर्जापुर मार्ग पर दोनों और गहरी खाई
लोगों ने बताया कि आवागमन करने वालों के लिए दो किमी शाही-मिर्जापुर का यह मार्ग किसी भी खतरे से कम नहीं है। ठेकेदार के द्वारा सड़क बनाने के बाद दोनों ओर खाई छोड़ दी गई है, जिसको लेवल करने के लिए मिट्टी नहीं डाली गई है। पुल के आगे बहगुल नदी बिल्कुल सड़क किनारे बह रही है। वहां भी किसी प्रकार का कोई संकेतक नहीं लगा है। न ही मोड़ पर कोई संकेतक लगाए गए हैं। रात के अंधेरे में सड़क किनारे बड़ी-बड़ी घास दिखाई नहीं देते हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल
टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया क्षेत्र में सोमवार देर रात हुआ हादसा
न्यूरिया (पीलीभीत)। टनकपुर हाईवे पर थाना न्यूरिया क्षेत्र में सोमवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में क्योलड़िया के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसा न्यूरिया क्षेत्र में जनकपुरी और औरिया के बीच हुआ। इनमें न्यूरिया क्षेत्र के चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरे बाइक पर दो युवक सवार थे। जिला अस्पताल में पहुंचे घायलों में बरेली के थाना क्योलड़िया के ग्राम जरपा मोहनपुर निवासी अरुण (24) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अरुण के फुफेरा भाई राहुल निवासी मलुकापुर थाना बीसलपुर के अलावा न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मेथी सैदुल्लागंज निवासी करण कुमार, अरुण, राहुल और बलराम घायल हो गए। थाना प्रभारी सुभाष कुमार मावी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
--
तीन बहनों में इकलौता भाई था अरुण, फुफेरे भाई को पेपर दिलाकर आ रहा था वापस
परिजनों के अनुसार अरुण तीन दिन पूर्व ही यूपी टेट की परीक्षा देकर नोएडा से घर लौटा था। सोमवार को वह अपने फुफेरे भाई बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम मलुकापुर निवासी राहुल को नैनीताल में परीक्षा दिलाने गया था। परीक्षा के बाद पीलीभीत टनकपुर हाईवे घर लौट रहा था। इस दौरान हादसा हो गया। अरुण परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
--
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण, हेलमेट नहीं लगाए था कोई
न्यूरिया क्षेत्र में हुए हादसे में नियमों की अनदेखी भी बड़ा कारण रही। पुलिस की जांच में एक बाइक पर चार युवक और दूसरी बाइक पर दो युवकों के सवार होने की बात सामने आई। दोनों बाइकों पर कोई भी हेलमेट का प्रयोग करता नहीं पाया गया। वहीं प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार निकलकर आई है।