फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Petrol pump attacked in Swalenagar, employees were beaten up by running

स्वालेनगर में पेट्रोलपंप पर हमला, कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

Wed, 11 Aug 2021 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump attacked in Swalenagar, employees were beaten up by running
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट की घटना। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पेट्रोल पंप पर एक युवक से विवाद होने के बाद पहुंची थी भीड़
विज्ञापन

1.23 लाख रुपये लूटने का भी आरोप, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

बरेली। मामूली विवाद के बाद रामपुर रोड पर स्वालेनगर स्थित पेट्रोलपंप पर भीड़ ने हमला कर दिया और वहां के कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा। पेट्रोलपंप मालिक चौधरी प्रेमवीर का आरोप है कि भीड़ में शामिल लोग 1.23 लाख रुपये भी लूटकर ले गए। हालांकि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
बहेड़ी निवासी चौधरी प्रेमवीर के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शराब के नशे में धुत एक युवक उनके पेट्रोलपंप पर पहुंचा। उसने पेट्रोल की मांग की लेकिन न वह बाइक लाया था और न कोई केन या बोतल। इसके बावजूद सेल्समैन विकास से झगड़ा करने लगा। कुछ ही देर बाद वह अपने साथ 20-25 लोगों को लेकर पेट्रोलपंप पर पहुंच गया। उनमें से कुछ लाठी-डंडे लेकर भी पहुंचे थे और सभी ने वहां कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

प्रेमवीर के मुताबिक पूरे पेट्रोलपंप पर कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा गया। भीड़ जुटने लगी तो आरोपी भाग निकले। मारपीट के दौरान कर्मचारी विकास, रोहित और आयुष चौरसिया घायल हो गए। इस मामले में विकास चौधरी की ओर से थाना किला में एनसीआर दर्ज की गई। शाम को पेट्रोलपंप मालिक चौधरी प्रेमवीर ने 1.23 लाख रुपये लूटने का आरोप लगाया तो सीओ द्वितीय आशीष प्रताप सिंह ने किला पुलिस के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चौधरी प्रेमवीर ने बताया कि पूरी घटना पेट्रोलपंप के सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें आरोपी उनके कैश रखने वाले स्थान तक जाते हुए साफ दिख रहे हैं। उन्होंने वह फुटेज पुलिस को भी सौंपी है।

मारपीट की एनसीआर दर्ज है। मेडिकल के आधार पर धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी मगर लूट की पुष्टि नहीं हुई है, उसके लिए फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई जाएगी। - आशीष प्रताप सिंह, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed