{"_id":"5f0773158ebc3e63ae52a96e","slug":"people-were-scared-by-the-announcement-of-lockdown-crowd-increased-at-bus-stand-bareilly-news-bly4121841125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की घोषणा से सहमे लोग.. बस स्टैंड पर बढ़ गई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की घोषणा से सहमे लोग.. बस स्टैंड पर बढ़ गई भीड़
विज्ञापन
लॉकडाउन बढ़ने की सूचना पर सेटेलाइट बस स्टेंड पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बाजार में रहा सन्नाटा, शुक्रवार को जमकर खरीददारी के आसार
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के मामलों लगातार वृद्धि से चिंतित सरकार ने फिर लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। गुरुवार रात लॉकडाउन की घोषणा होते ही अपने घरों से दूर रहकर काम कर रहे लोग रात में ही निकल लिए। हालांकि साप्ताहिक बंदी होने की वजह से बाजार पर इसका फर्क नहीं पड़ा। शुक्रवार को दिन में भारी भीड़ रहने का अनुमान है।
प्रदेश सरकार ने 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई को सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे। कोविड़-19 की समीक्षा के बाद प्रदेश सरकार के फैसले से लंबा लॉकडाउन झेल चुके बरेली के लोग एक बार फिर सहम गए हैं। चूंकि शुक्रवार का दिन बीच में है और लॉकडाउन की सूचना रात में प्रसारित हुई, इसलिए सामान की खरीददारी को लेकर तो लोगों में कोई हड़बड़ी नहीं दिखी, लेकिन रोडवेज बस अड्डों पर भीड़ बढ़ गई। अमर उजाला टीम ने बड़ा बजार से लेकर बिहारीपुर से चौपुला जाने वाले रोड पर बाजार का हाल देखा। अधिकांश दुकानें बंद थीं। गली मोहल्लों में एक-दो दुकानें खुली भी थीं तो वहां भीड़ नजर नहीं आई। गुरुवार रात सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर खासी भीड़ हो गई। इनमें अधिकांश वे कामकाजी लोग थे जो अपने घर जाने को निकले थे। उनका कहना था कि घर जाना ही बेहतर है, कहीं यह लॉकडाउन आगे बढ़ गया तो समस्या हो जाएगी।

सख्ती से लागू कराएंगे लॉकडाउन: एसएसपी
प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया है। पुलिस इस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। पूरी सख्ती से लॉकडाउन लागू किया जाएगा। शनिवार और रविवार को लोग अपने घर पर रहें। केवल आवश्यक सेवाएं ही इस दौरान जारी रहेंगी। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन