फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People scared to see the smoke coming out from land in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी के गांव में अजीबोगरीब घटना, धधकने लगी जमीन, धुआं देख घबराए लोग 

Fri, 14 Jun 2019 07:36 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 14 Jun 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
People scared to see the smoke coming out from land in Lakhimpur Kheri
मौके का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के एक गांव में अजीबोगरीब घटना हुई, जिसे देखकर ग्रामीण बुरी तरह घबरा गए। इसके बाद उन्होंने इस घटना की खबर फौरन एसडीएम को दी। बाद में एसडीएम ने मामले के बारे में जानकारी देकर रहस्य से पर्दा उठाया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले के मुड़ा गांव में दो बीघा जमीन अंदर ही अंदर धधक रही है। तपन ऐसी है कि जमीन से धुआं उठ रहा है। इसे देखकर गांव वाले भी हैरान है। इतनी भीषण गर्मी में यह स्वाभाविक प्रक्रिया के तहत होता है। यहां जमीन पर खड़े छोटे पेड़-पौधे जलकर अपने आप खाक हो गए हैं। जमीन के अंदर आग है या कुछ और इसे लेकर फिलहाल भ्रम बना हुआ है। 
विज्ञापन


मोहम्मदी तहसील की महेशपुर रेंज के करीब मूड़ा गांव है। गांव में रहने वाले गुलशन सिंह शुक्रवार की सुबह जब अपने खेत पर गए तो उन्हें वहां की मिट्टी में तपिश का एहसास हुआ। गुलशन को पहले लगा कि धूप की वजह से जमीन गर्म हो रही है, लेकिन गुलशन जिस जगह पर खड़े थे, वहां की तपिश बाकी जमीन के मुकाबले कुछ ज्यादा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

People scared to see the smoke coming out from land in Lakhimpur Kheri
धधकती जमीन ने आसपास मौजूद घास और पौधों को जलाकर किया राख - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर में इस बात की जानकारी गांव के तमाम लोगों को हुई। गांव वालों का कहना है कि वहां मौजूद दो बीघा जमीन अंदर ही अंदर तप रही है। जमीन की तपिश इतनी ज्यादा है कि उस पर खड़े पेड़ पौधे भी जलकर खाक हो चुके हैं। लोग दावा करते हैं कि जब इस जमीन की मिट्टी की ऊपरी परत हटाई जाती है तो अंदर से धुआ निकलता महसूस होता है। गांव वालों का कहना है कि ऐसे लावा फूट सकता है। 

डीएम के निर्देश पर तहसील के अधिकारी और वन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि जंगल किनारे की भूमि होने के कारण जमीन में पत्तियों आदि की ह्यूमस और मिट्टी की लेयर बन गईं। चूंकि सूखी झाड़ियों की जड़ें भी इनके पास तक हैं। इसी कारण झाड़ियां ह्यूमस के संपर्क में आ गई और धुआं उठने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed