फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people of the Gurudwara committee put Bhindranwala's photo on flex in Bareilly

Bareilly News: गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने फ्लैक्स पर लगाया भिंडरावाला का फोटो, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 03 Jun 2024 07:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 07:17 AM IST
सार

मॉडल टाउन गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रतिबंधित संगठन के जरनैल सिंह भिंडरावाला, अमरीक सिंह और शाबैग सिंह के फोटो फ्लैक्स पर लगवा दिए। सोशल मीडिया पर फ्लैक्स के फोटो वायरल हुए तो पुलिस ने पदाधिकारयों पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
people of the Gurudwara committee put Bhindranwala's photo on flex in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मॉडल टाउन गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष और कमेटी के पदाधिकारियों ने शहीद दिवस मनाने के लिए प्रतिबंधित संगठन के जरनैल सिंह भिंडरावाला, अमरीक सिंह और शाबैग सिंह के फोटो फ्लैक्स बनवाकर लगवा दिए। यह फ्लैक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

मॉडल टाउन चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार को मॉडल टाउन में नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया था। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के अध्यक्ष मालिक सिंह कालरा, महासचिव गुरुदीप सिंह बग्गा, कैशियर हरनाम सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ज्ञानी और ग्रंथी हरदीप सिंह निम्मा वर्ष 1984 के दंगों को लेकर एक से छह जून तक शहीद दिवस मना रहे थे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो 
इस मौके पर इन लोगों ने कई गुरुद्वारों पर फ्लैक्स लगवाए थे। इन फ्लैक्स में प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाला, अमरीक सिंह और शाबैग सिंह के फोटो लगाकर उन्हें शहीद बताया गया था। इस फ्लैक्स के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। लोगों में इसको लेकर आक्रोश फैल गया। चौकी इंचार्ज की शिकायत पर गुरुद्वारे के लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

'हमारे लिए शहीद हैं ये तीनों'
गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा मॉडल टाउन के अध्यक्ष मालिक सिंह कालरा का कहना है कि अकाल तख्त साहिब से मिले आदेश के बाद ही ये पोस्टर लगवाए गए थे। पुलिस ने एतराज किया तो तीनों फोटो हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस या सरकार तीनों को कुछ भी माने, हमारे लिए ये तीनों शहीद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed