{"_id":"5bd44efcbdec2269b96c8ae6","slug":"pcs-is-in-worry-as-wrong-address-published-on-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की गलती से अभ्यर्थी परेशान, पीसीएस प्री के प्रवेश पत्र पर छाप दिया गलत पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की गलती से अभ्यर्थी परेशान, पीसीएस प्री के प्रवेश पत्र पर छाप दिया गलत पता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 28 Oct 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग
- फोटो : file foto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग ने यहां पीसीएस (प्री) के प्रवेश पत्र पर जिस तरह से गलत सूचना दी उससे परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। दो सेंटर फरीदपुर के सीएसए कॉलेज में बनाए गए हैं जो कि शहर से दूर हैं। लेकिन प्रवेश पत्र देखने के बाद अभ्यर्थी परेशान हुए क्योंकि उस पर फरीदपुर का नाम ही गायब है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को जो प्रवेश पत्र मिला है, उस पर सीएएस इंटर कॉलेज स्टेशन रोड बरेली लिखा है। इस जानकारी के बाद अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति पैदा होना स्वाभाविक थी, लिहाजा उन्होंने इसकी शिकायत एडीएम सिटी से की। एडीएम ने इस बाबत आयोग से बात की तो प्रशासन ने अपनी गलती को स्वीकार किया।
विज्ञापन
अब अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से सही और पूरी जानकाराी भेजी जा रही है। पीसीएस की परीक्षा 28 अक्तूबर को है। आयोग पर इस बात का भी दबाव है कि सभी परीक्षार्थियों के साथ समय रहते सही जानकारी पहुंच जाए और उसकी इस गलती की वजह से किसी की परीक्षा रह न जाए।
विज्ञापन