{"_id":"588652b94f1c1bbd7ecf46db","slug":"patting-down-the-field-in-giant-pools","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिग्गज ताल ठोक उतरे मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिग्गज ताल ठोक उतरे मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Patting down the field in giant pools
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन के तीसरे दिन छह विधानसभा सीटों के लिए राजनीतिक दिग्गजों सहित 12 ने परचे दाखिल किए। अभी तीन सीट से एक भी नामांकन नहीं भरा, अब इन सभी सीटों पर 24,25 और 27 जनवरी को नामांकन करने वालों की भीड़ रहेगी। आखिरी तीन दिन नामांकन के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
बिथरी विधानसभा सीट पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर पाल सिंह यादव और बसपा विधायक वीरेंद्र सिंह समर्थकों के साथ नामांकन करने कलक्ट्रेट पहुंचे। गेट के अंदर इन सभी के चार- चार समर्थकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।
बरेली कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक राजेश अग्रवाल और बसपा से राजेंद्र गुप्ता ने परचे भरे। बहुजन मुक्त पार्टी से सुशील गौतम ने नामांकन किया। भोजीपुरा विधानसभा से भाजपा के बहोरन लाल मौर्य ने परचा भरा। नवाबगंज से भाजपा के केसर सिंह ने परचा भरा। फरीदपुर से बसपा के विजय पाल और श्रीमती शालिनी सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया। बरेली शहर सीट से राष्ट्रीय समता पार्टी के त्रिभुवन शर्मा और निर्दल प्रत्याशी के रूप में राकेश अग्रवाल और धर्मेंद्र कुमार ने नामांकन किया। जिले के बहेड़ी, आंवला और मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से आज एक भी नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
दो दर्जन ने लिए परचे
बरेली। भाजपा से धर्मपालसिंह, आंवला से कांग्रेस से नितिन महाराज और सपा से सिद्धराज सिंह, जनशक्ति एकता पार्टी से सुमन मौैर्य, गरीब दल से शिल्पी सेठी, जनजन पार्टी से प्रदीप सक्सेना, जन समता पार्टी से अबरार अहमद अंसारी ने परचे लिए हैं। इनके अलावा श्याम स्वरूप गुप्ता, मोहम्मद अहतराम ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में परचे लिए हैं। फ रीदपुर से निर्दल कल्पना सागर, कांग्रेस से करन सिंह लोक शक्ति पार्टी से विजेंद्र सिंह ने परचे लिए। मीरगंज से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह, शकील अहमद, इश्तयाक अहमद। बरेली से कांग्रेस से प्रेम प्रकाश, धीरज रस्तोगी और नरेंद्र पाल ने अंबेडकर समाज पार्टी से परचा लिया है। बहेड़ी से बसपा के नसीम अहमद, महान दल से राशिद खां, फौजुल और सतीश ने निर्दल परचा लिया है। नवाबगंज से छोटेलाल गंगवार, प्रहलाद राम, वीरेंद्र सिंह तथा सुरेश चंद्र मिश्रा ने परचे लिए।