फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another facility of rail passengers will end soon, railways will stop loss-making passenger trains

रेल यात्रियों की एक और सुविधा जल्द खत्म, घाटे की पैसेंजर ट्रेनों को बंद करेगा रेलवे

Fri, 03 Sep 2021 02:25 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 03 Sep 2021 02:25 PM IST
सार

रेल यात्रियों की एक और सुविधा जल्द खत्म हो सकती है। रेलवे ने घाटे में चल रही पैसेंजर ट्रेनों को बंद करने का फैसला किया है। इसके लिए जंक्शन से इलाहाबाद, चंदौसी, अलीगढ़ और आगरा के लिए चलने वाली 10 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के घाटे का आकलन करने के लिए उनकी आमदनी का ब्योरा मांगा गया है। 

विज्ञापन
Another facility of rail passengers will end soon, railways will stop loss-making passenger trains
train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल यात्रियों की एक और सुविधा जल्द खत्म हो सकती है। रेलवे ने घाटे में चल रही पैसेंजर ट्रेनों को बंद करने का फैसला किया है। इसके लिए जंक्शन से इलाहाबाद, चंदौसी, अलीगढ़ और आगरा के लिए चलने वाली 10 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के घाटे का आकलन करने के लिए उनकी आमदनी का ब्योरा मांगा गया है। इसके बाद घाटे वाली ट्रेनों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हर स्टेशन देगा ट्रेनों को ब्योरा
जंक्शन से बरेली-चंदौसी पैसेंजर, बरेली-दिल्ली पैसेंजर, बरेली-बांदीकुई पैसेंजर, बरेली-इलाहाबाद पैसेंजर, बरेली-रोजा पैसेंजर चलती हैं। इनमें बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर और बरेली-चंदौसी पैसेेंजर दो बार जंक्शन से चलती है। जिन ट्रेनों में सिर्फ 45 प्रतिशत यात्री सफर करते हैं, उनको हमेशा के लिए बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल ने ऐसी ट्रेनों को ब्योरा हर स्टेशन से मांगा है। दरअसल, 25 मार्च 2020 तक करीब 10 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें रोजाना जंक्शन से चलती थीं। अब केवल बरेली-दिल्ली पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है। जंक्शन से चलने वाली कितनी ट्रेनें बंद होंगी, यह अक्तूबर में पता चल सकेेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग, पांच मिनट खड़ी रही
जंक्शन पर अमृतसर से पहुंची डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दो मिनट रुकने के बाद चलने पर किसी यात्रा ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग होने पर आरपीएफ अलर्ट हो गई। आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वाले को तलाशा, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन दोबारा चल दी। स्टेशन मास्टर ने चेन पुलिंग की सूचना रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed