{"_id":"640ee5e0154d9a036303a403","slug":"parents-create-ruckus-at-ssp-office-for-their-son-missing-for-one-and-a-half-years-in-bareilly-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लापता बेटे का डेढ़ साल में नहीं लगा सुराग, एसएसपी दफ्तर में बेसुध हुए पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लापता बेटे का डेढ़ साल में नहीं लगा सुराग, एसएसपी दफ्तर में बेसुध हुए पिता
Mon, 13 Mar 2023 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Mar 2023 02:29 PM IST
सार
बिशारतगंज निवासी दिनेश सिंह का बेटा डेढ़ साल से लापता है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक उसका सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस में बेसुध हुए लापता युवक के पिता दिनेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिशारतगंज निवासी युवक डेढ़ साल से लापता है। बिशारतगंज निवासी युवक के पिता दिनेश सिंह और माता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। सोमवार को पीड़ित दंपती एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां वे क्राइम ब्रांच में विवेचक से मिलने गए तो उन्होंने कह दिया कि क्या सब ठेका उन्हीं ले रखा है। इस पर दंपती फफक कर रो पड़े। दिनेश सिंह बेसुध हो गए। पत्नी ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
दिनेश सिंह और उनकी पत्नी ने एसएसपी ऑफिस में हंगामा कर अपने लापता बेटे शिवम की तलाश कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटा सेना भर्ती देखने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में अलीगढ़ के एक होटल से उनके पास कॉल आई। बताया गया कि उनके बेटे का बैग यहां रखा है।
विज्ञापन
मामले में एक लड़की की भूमिका का पता लगा। मुकदमा दर्ज होने के डेढ़ साल बाद भी बेटे का पता नहीं चला है। आज वह क्राइम ब्रांच में विवेचक से मिलने आए तो उन्होंने कह दिया कि क्या सब ठेका उन्हीं ले रखा है। दंपती के रोने और शोर मचाने पर शिकायतें सुन रहे सीओ और पुलिस पहुंच गई। उन्होंने पीड़ित दंपती की बात सुनी।
विज्ञापन