फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panic spread due to firing on lawyer in the bareilly court

Bareilly News: कचहरी के बाहर चैंबर में घुसकर वकील पर फायरिंग, लोगों ने चार हमलावरों को पकड़ा

Fri, 10 Jan 2025 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 04:30 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में कचहरी के बाहर वकील पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। घटना के बाद वहां मौजूद वकीलों ने चार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन
Panic spread due to firing on lawyer in the bareilly court
लोगों ने आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कचहरी के बाहर वकील राजाराम सोलंकी के चैंबर में घुसकर चार युवकों ने शुक्रवार दोपहर को फायरिंग कर दी। जिस समय गोली चली अधिवक्ता का बेटा राजेश सोलंकी भी चैंबर में मौजूद था। गोली अधिवक्ता के पीछे की तरफ दीवार में लगी। अधिवक्ता बाल-बाल बचे। पुलिस का कहना है कि अधिवक्ता के बेटे से रंजिश में युवकों ने गोली चलाई है। युवकों को हिरासत में लेकर इसकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


घटना शुक्रवार को कचहरी परिसर के बाहर स्थित अधिवक्ता के चैंबर में करीब साढ़े तीन बजे हुई। युवक ने तमंचा निकालकर युवक ने गोली चलाई। वकील ने अपना बचाव करते हुए युवक का हाथ दूसरी तरफ कर दिया, जिसकी वजह से गोली दीवार में जाकर लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के चैंबरों में मौजूद वकीलों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

Panic spread due to firing on lawyer in the bareilly court
घटना की जानकारी देते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

पहला फायर हुआ मिस, दूसरा दीवार में लगा 
वकीलों का कहना है कि युवक ने पहला मिस फायर किया। इसके बाद दूसरा फायर किया जिसमें बचाव के लिए हाथापाई की वजह से गोली दीवार में लगी और अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। तीसरा फायर भी युवक करना चाहते थे। इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया गया। एक युवक ने भागकर सड़क किनारे खड़ी बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई और पकड़ा गया। घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है। इस घटना को लेकर एक बार फिर कचहरी की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।


नशे में थे हमलावर 
अधिवक्ता ने बताया कि वह अपने चैंबर में अन्य क्लाइंट से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक आए और फाइल का मुआयना तुरंत करने के लिए बोलने लगे। अधिवक्ता ने उनको थोड़ी देर बैठने को कहा, जिस पर युवक चले गए। कुछ देर बाद चारों युवक नशे में आए और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देने लगे। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मौके से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। शुरूआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना कोर्ट परिसर से करीब 300 मीटर दूर बने अधिवक्ता के चैंबर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed