फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Panchayat Election 2021 election commision says corona positives can also vote in election only by doing this work

पंचायत चुनाव: कोरोना संक्रमित भी दे सकेंगे वोट, आयोग ने बताया बस करना होगा ये काम

Tue, 13 Apr 2021 02:53 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 02:53 PM IST
सार

कोरोना महामारी के बीच होने वाले पंचायत चुनाव के मतदाताओं के लिए बड़ी जानकारी है। अब संक्रमित मतदाता भी चुनाव में मतदान कर सकते हैं। चुनाव प्रेक्षक डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि कोरोना संक्रमित मतदाता पंचायत चुनाव में मतदान कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Panchayat Election 2021 election commision says corona positives can also vote in election only by doing this work
पंचायत चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच होने वाले पंचायत चुनाव के मतदाताओं के लिए बड़ी जानकारी है। अब संक्रमित मतदाता भी चुनाव में मतदान कर सकते हैं। चुनाव प्रेक्षक डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि कोरोना संक्रमित मतदाता पंचायत चुनाव में मतदान कर सकेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित के परिजन को मतदान के एक दिन पहले लिखित में रिटर्निंग ऑफिसर को अवगत कराना होगा। आयोग के निर्देशानुसार, मतदान से पहले संक्रमित मतदाता को पीपीई किट पहनाकर वोट डलवाया जा सकेगा। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पीपीई किट पहनेगा। इसके बाद उस कमरे को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,021 नए मामले आए सामने
बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण अत्यंत भयावह स्थिति में पहुंच गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18,021 नए मामले सामने आए हैं जो कि अब तक का एक रिकॉर्ड है। सोमवार को 13685 संक्रमित मिले थे। कोरोना के नए मामलों में अकेले 5382 तो लखनऊ के ही हैं। इसके अलावा, प्रयागराज में 1856, वाराणसी में 1404 व कानपुर में 1271 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड 72 लोगों की मौत हो गई
इसके पहले सोमवार को नए मरीजों की संख्या में कुछ कमी तो आई, लेकिन संक्रमण से रिकॉर्ड 72 लोगों की मौत हो गई। कोरोना की दूसरी लहर में यह एक दिन में अधिकतम मौत है। प्रदेश में सोमवार को 13,685 संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार को 15,353 मरीज मिले थे। 


लखनऊ में 3892 संक्रमित मिले
वहीं, लखनऊ में 3892 संक्रमित मिले। रविवार को 4444 संक्रमित मिले थे। इसके अलावा वाराणसी में 1417, प्रयागराज में 1295, कानपुर नगर में 716, गोरखपुर में 474, मेरठ में 336, झांसी में 267, गौतमबुद्ध नगर में 239, बलिया में 230 मरीज मिले। रविवार को 1.93 लाख नमूनों की जांच की गई, जबकि शनिवार को 2,03,780 नमूनों की जांच हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed