फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pack of dogs mauls innocent child; condition critical.

Bareilly News: कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोचा, हालत नाजुक

Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Pack of dogs mauls innocent child; condition critical.
शीशगढ़। गांव सराय के सरथ (4) को रविवार शाम लावारिस कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। परिजन ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन

गांव सराय निवासी सरवन ने बताया कि उनका बेटा सरथ रविवार शाम अपनी मां के साथ मंदिर में भजन-कीर्तन में गया था। लौटने के दौरान रास्ते में लावारिस कुत्तों के झुंड ने सरथ पर हमला कर दिया। उसके शरीर पर कई जगह नोचकर घायल कर दिया। घबराई मां ने किसी तरह कुत्तों को भगाया। सूचना पर परिजन ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद से गांव में कुत्तों की दहशत बढ़ गई है। सरवन समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के पास मुर्गी फार्म है। उसका संचालक और कर्मचारी फार्म के बाहर मुर्गियों का मांस फेंक देते हैं। मांस की तलाश में लावारिस कुत्ते वहां घूमते रहते हैं। मांस न मिलने या गर्मी से ये कुत्ते और हिंसक हो जाते हैं। गांव के पूर्व प्रधान त्रिमोहन सिंह गंगवार ने लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। मुर्गी फार्म के मामले में जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमारे पास लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। नगर पंचायत और पशु चिकित्सा अधिकारियों से बात करके समाधान निकालेंगे। मुर्गी फार्म की जांच के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया जाएगा। - आनंद विजय यादव, बीडीओ शेरगढ़

मुर्गी फार्म पर अनियमितताएं सामने आई हैं। संबंधित विभाग को समाधान करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। - राजेश कुमार, बीडीओ, बिलासपुर (रामपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed