फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC jawan created ruckus outside girls hostel in Bareilly

गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हंगामा: महिला सिपाही से मिलने पहुंचा पीएसी जवान ने की ऐसी हरकत... बुलानी पड़ी पुलिस

Tue, 19 Sep 2023 05:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 05:59 PM IST
सार

आरोपी सिपाही पीएसी नौवीं वाहिनी मुरादाबाद में तैनात है। वह महिला सिपाही से मिलने गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा था। आरोप है कि उसने हॉस्टल के अंदर घुसने की कोशिश की। विरोध पर हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
PAC jawan created ruckus outside girls hostel in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पीएसी के जवान ने सोमवार रात हंगामा कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पीएसी का जवान महिला सिपाही से मिलने यहां पहुंचा था। उसने गर्ल्स हॉस्टल में घुसने का प्रयास किया। हॉस्टल की लड़कियों ने उसे रोका तो हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स हॉस्टल संचालिका निधि खन्ना ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पीएसी नौवीं वाहिनी मुरादाबाद में तैनात सिपाही गुरप्रीत सिंह सोमवार रात करीब 10 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था। उसने हॉस्टल के अंदर घुसने का प्रयास किया। इस पर संचालिका और लड़कियों ने उसका विरोध किया। इससे वह भड़क गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में प्रोफेसर की हत्या: बदमाशों ने घर में घुसकर की वारदात, पत्नी समेत परिवार के सात लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विरोध पर पीएसी के सिपाही ने गाली गलौज करते हुए हॉस्टल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। निधि खन्ना ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीएसी के जवान को पकड़कर कोतवाली ले आई। सिपाही ने कोतवाली में भी हंगामा किया। पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराया। बताया गया है कि हॉस्टल में महिला सिपाही रहती है। पीएसी का जवान उसी से मिलने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed