फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PAC constable posted at CM residence dies in Bareilly

Bareilly News: सीएम योगी के आवास पर तैनात पीएसी सिपाही की बरेली में मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Sun, 09 Mar 2025 03:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Mar 2025 03:21 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह गूला रेलवे फाटक के पास बरेली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर एक शख्स का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की।

विज्ञापन
PAC constable posted at CM residence dies in Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में गूला फाटक के पास रविवार सुबह बरेली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी अंकुर कुमार का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई। अंकुर मूल रूप से मुजफ्फरनगर के निवासी और 47 बटालियन एच दल पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी थे।

विज्ञापन


सुबह साढे छह बजे स्थानीय लोग खेतों की ओर निकले तो रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत अवस्था में शव पड़ा देखा। तब मीरगंज थाना पुलिस और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सील किया। शव के पास एक मोबाइल पड़ा था। पुलिस ने देखा तो मोबाइल लॉक किया हुआ था। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उस पर कॉल आई तो शव की पहचान अंकुर कुमार (23) के रूप में हो सकी। पता लगा कि वह मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा के गांव मनोरा के निवासी थे। वह 47 बटालियन एच दल पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी थे और कुछ समय से मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अविवाहित थे अंकुर, परिवार ने पहचाना शव
पिता राकेश कुमार और भाई अंजू कुमार मुजफ्फरनगर से मीरगंज थाना पहुंचे और शव अपने बेटे का बताकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।अंकुर की शादी नहीं हुई थी। अंकुर यहां कैसे आए और ट्रैक पर किस तरह से कटकर उनकी मौत हुई, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि अंकुर अगर अवकाश लेकर घर जा रहे थे तो भी वह ट्रेन से कैसे गिरे और कट गए। मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मी से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस के अलावा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पीएसी के आरक्षी अंकुर कुमार का शव मीरगंज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्राथमिक तौर पर इसे हादसा ही माना जा रहा है। परिवार को सूचना दी गई है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed