फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

पावर कॉरपोरेशन वालों ने अब दिखाई पावर, बिजली चोरी पकड़ने को खटाखट छापे

Sun, 19 Jan 2020 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों की धरपकड़ के लिए पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने रणनीति बनाई है। बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और जरूरत पड़ी तो विजिलेंस टीम का सहयोग लेकर कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत आधी रात के बाद या फिर तड़के छापा मारा जाएगा। इसके लिए समस्त एसडीओ को टीम बनाकर समय-समय पर औचक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। लाइनलॉस अब भी 21 प्रतिशत है, जबकि यह दस प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए था। ई-रिक्शा का चलन अधिक होने पर बिजली चोरी भी बढ़ गई। इसको लेकर अमर उजाला ने बीते दिनों लगातार प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किए थे। इसमें वर्षों से रुका बंच कंडक्टर लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होने की आस जागी है। वहीं एक दिन पूर्व शनिवार को टीम बनाकर शहर में छापे मारे गए थे। इसमें 19 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। दो स्थानों पर ई -रिक्शा की बैटरी भी कटिया डालकर चार्ज होते मिली थीं। इसका संज्ञान लेकर अब पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी प्लानिंग कर चुके हैं। दिन में नार्मल चेकिंग पहले की तरह जारी रहेगी। इसके अतिरिक्त टीम बनाकर अब आधी रात के बाद या फिर तड़के एक साथ कई इलाकों में छापे मारे जाएंगे। छापा कब पड़ेगा, यह गोपनीय रखा जाएगा, ताकि इसकी सूचना लीक न हो पाए। विजिलेंस टीम अपने स्तर से कार्रवाई करती आई है। इसमें अगर पावर कॉरपोरेशन की टीम को जरूरत पड़ी तो उनकी भी मदद लेगी। फिलहाल अधिकारी अब बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई करने का दावा कर रहे हैं। टीम की अगुवाई एसडीओ की रहेगी। इसके अलावा जेई और लाइनमैन भी इलाकों पर नजर रखकर बिजली चोरों को चिह्नित करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने के लिए सुबह तड़के और आधी रात के बाद छापा मारा जाएगा, ताकि रंगे हाथ पकड़ा जा सके। पुलिस का सहयोग मिल रहा है। जरूरत पड़ी तो विजिलेंस टीम को भी साथ लेंगे। -असीम कुमार, अधिशासी अभियंता, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed