{"_id":"5e160d738ebc3e87e86b2f66","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly391232790","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अकाली दल का पैनल करेगा नगर कीर्तन मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अकाली दल का पैनल करेगा नगर कीर्तन मामले की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। गुरुगोबिंद सिंह के साहिबजादों और माता गुजरकौर के शहीदी पर्व पर माधोटांडा में निकाले नगर कीर्तन पर निषेधाज्ञा उल्लंघन पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में भले ही एफआर लगाई जा चुकी हो, लेकिन मामला पूरी तरह से ठंडा नहीं हुआ है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर अकाली दल का एक पैनल बृहस्पतिवार को पूरनपुर पहुंचेगा और मामले की जांच करेगा। इसमें तीन सांसद भी होंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा कमेटी की टीम चार जनवरी को इस मामले की जांच कर चुकी है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र में 28 दिसंबर को नगर कीर्तन निकाला गया था। इसकी अनुमति न दिखा पाने पर निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीएम पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया था। इसके बाद डीएम-एसपी ने नगर कीर्तन निकालने वालों से बात की। इसमें स्थिति स्पष्ट की गई और फिर फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई थी। इस मामले को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गंभीरता से लिया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल एवं जत्थेदार हरप्रीत सिंह अकाल तख्त साहिब ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच कराई थी। अब बृहस्पतिवार को अकाली दल का एक पैनल पूरनपुर पहुंचेगा। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर दल यहां पहुंच रहा है। इसमें सांसद प्रेम सिंह, बलजिंदर सिंह, नरेश कुमार गुजराल और दिल्ली कमेटी के लोग शामिल हैं। मामला निपट जाने और दर्ज एफआईआर में फाइनल रिपोर्ट लगाने की जानकारी दे दी गई है।
इस मामले में लिखी गई एफआईआर की विवेचना में एफआर लगाई जा चुकी है। मेरी और डीएम की नगर कीर्तन निकालने वालों से भी बातचीत हो चुकी है। प्रशासन सभी धर्मों का सम्मान करता है। पूरा मामला बातचीत से निपट गया है। अब ये कोई मुद्दा नहीं है। अभिषेक दीक्षित, एसपी