{"_id":"5dd6d6848ebc3e54827702a3","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly384998974","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियम का पालन करने वालों को फूल.. न करने वालों को समझाई उनकी भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियम का पालन करने वालों को फूल.. न करने वालों को समझाई उनकी भूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। यातायात माह अभियान में लगे शिविर में डीएम-एसपी ने वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ गांधीगीरी भी कराई। नियम पालन करने वाले बाइक चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। वहीं उल्लंघन करने वालों के वाहनों पर स्टीकर चस्पा किए गए। उधर, स्कूली बच्चों ने चित्रकला और रंगोली बनाकर नियम उल्लंघन की तस्वीर को उकेरा।
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को गौहनिया चौराहा पर शिविर लगाया गया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित, एआरटीओ अमिताभ राय, सीओ ट्रैफिक धर्म सिंह मार्छाल, टीएसआई उदयवीर सिंह समेत कई अधिकारी शिविर में थे। इसमें बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए कहा कि रोकथाम करने के लिए नियम पालन बेहद जरूरी है। जनता से सहयोग की अपील की गई।
डीएम-एसपी ने कहा कि यातायात नियम पालन से की सड़कों पर बेहतर तस्वीर तभी सामने आएगी, जब सब मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे। अधिकारियों ने हेलमेट लगाने वाले बाइक चालकों को रोककर गुलाब का फूल भेंट किया। अन्य बाइक चालकों को उनसे सीख लेने की अपील की। नियम उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों को चेताया गया। उनके वाहनों पर मुझे अपने परिवार की चिंता नहीं, इसीलिए मैं हेलमेट नहीं लगाता... लिखे स्टीकर चस्पा किए गए। उनको यातायात नियमों को पालन से होने वाले फायदे भी बताए। कहा कि नियम पालन चालान से बचने तक सीमित नहीं, ये सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। इसके बाद ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सड़कों पर यातायात की तस्वीर को अपने हुनर से रंगोली और चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया। अंत में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनको पुरस्कृत किया गया।