फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

हमारा देवबंदियों से कोई तालमेल नहीं

Mon, 01 Jun 2015 01:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 01 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन

 सराय खाम में मिठाई खाने और नारे लगाने की बात को सिरे से खारिज करतेे हुए खानकाह शराफतिया के प्रबंधक मुमताज मिया ने कहा है कि हमारा देवबंदियों से कोई तालमेल नहीं हो सकता। हमारे अकायद अलग हैं और उनके अलग हैं। हमारे बुजुर्गों को मानते का तरीका अलग और उनका अलग । वो रसूल को दूसरे तरीके से मानते हैं और हम अलग । उन्होंने कहा कि जो लोग सकलैनी सिलसिले के खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं, उनको हम अल्लाह के सुपुर्द करते हैं।

विज्ञापन

रजवी और सकलैनी झगड़े में घायलों को जिला अस्पताल देखने के लिए पहुंचने के मामले में उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी मरीज को देखने चला जाए तो उसका महजब नहीं बदल सकता। यह एक इंसानी तकाजा है लेकिन सराय खाम में कोई भी नहीं गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा एक मिशन की तरह हमें रोकने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर मुन्तखब अहमद नूर ने भी प्रेस को जारी बयान में कहा है कि न तो सरायखाम  गया और न ही वहां नारेबाजी हुई। यह अफवाह जिसने भी फैलाई, हम उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सकलैनियों का ऐसे किसी फिरके से कोई ताल्लुक नहीं, जो ओलिया ए इकराम और रसूले करीम के गुस्ताख हैं। हम विल्लाही सुन्नी सही उल अकीदा मुसलमान हैं और अपने बुजुर्गों से मुतमईन हैं। डंके की चोट पर कहते हैं कि गैर सुन्नी चाहे वह देवबंदी हो या अहले हदीस और अहले कुरान, सब को गैर हक पर मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा मजहब मसलक वही है जो बुजुर्गाने दीन हुजूर गौसे ए पाक ख्वाजा गरीब नवाज, हजरत बसीर मिया, हजरत शराफत मिया और फाजिले बरेलवी का है। इसके खिलाफ कोई कुछ भी कहता है तो उससे हमारा कोई ताल्लुक नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सकलैनी अगल से न कोई बिरादरी है और न ही समाज से है। जैसे लोग अपने आप को कहीं की निसबत की वजह से कादरी, चिश्ची, निजामी, साबिरी, रजवी और वारिसी कहते हैं, उसी तरह सकलैनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed